![]()
गाजियाबाद के एल ब्लॉक में बच्चों के ग्रुप की ओर से 14 से 20 सितंबर तक गणेश पूजन महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें बड़े और छोटे बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिदिन पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। महोत्सव के समापन पर भंडारे का आयोजन हुआ। इसके बाद भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया गया। टीम के विवेक, ऋषभ, आशु नारंग, दिव्यांश, मोहित और जतिन ने पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया और प्रतिमा को विदाई दी। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में धार्मिक परंपराओं के प्रति जुड़ाव बढ़ता है।
Source link
गाजियाबाद में गणेश पूजन महोत्सव संपन्न:एल ब्लॉक में बच्चों ने पूजा अर्चना की, भंडारे के बाद प्रतिमा विसर्जन हुआ