![]()
आगरा में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर जलभराव के बीच से गुजर रहा ऑटो गड्ढे में जाकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ऑटो में बैठे 6 लोग पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने 4 को लोगों को गड्ढे से बाहर निकाल लिया। दो की तलाश की जा रही है। घटना शुक्रवार देर शाम थाना एत्माद्दौला के पीलाखार की है। लगातार हो रही बारिश के चलते यहां जलभराव हो गया। शुक्रवार को एक ऑटो जलभराव के बीच से ऑटो गुजर रहा था। खबर अपटेड की जा रही है…
Source link
आगरा में पानी भरे गड्ढे में गिरा ऑटो-6 यात्री डूबे:पीलाखार क्षेत्र में हुआ हादसा, 4 को बाहर निकाला; 2 की तलाश जारी