![]()
कानपुर में बुढ़वा मंगल के पावन अवसर पर मंगलवार को पीपलेश्वर हनुमान धाम में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। बुढ़वा मंगल को हनुमान जी की आराधना के लिए विशेष दिन माना जाता है। इस अवसर पर शहर में जगह-जगह हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, सुंदरकांड, रामायण पाठ सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में पीपलेश्वर हनुमान धाम में 22 सितंबर को सुबह 10 बजे अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन में शामिल होकर भगवान श्रीराम और हनुमान जी की पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। इस धार्मिक आयोजन का आयोजन श्री उमेश चौरसिया एवं श्रीमती मंजू चौरसिया द्वारा किया गया। आयोजकों ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए धार्मिक आयोजन में सहभागिता के लिए सभी का आभार जताया।
Source link
पीपलेश्वर धाम में बुढ़वा मंगल पर धार्मिक आयोजन:अखंड रामायण पाठ में उमड़े श्रद्धालु, भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद