WPL 2027 Auction in Kochi

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विमेंस प्रीमियर लीग 2027 का ऑक्शन 29 अक्टूबर को कोच्चि में होने की संभावना है। मंगलवार को हुई WPL गवर्निंग काउंसिल की वर्चुअल बैठक में अगले सीजन के वेन्यू पर भी चर्चा हुई।

मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में मैच कराने का फैसला लिया गया है, जबकि दूसरे वेन्यू के लिए वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम और वाराणसी के नए स्टेडियम के नाम पर विचार चल रहा है।

जनवरी तक तैयार हुआ तो वाराणसी में होंगे मैच

BCCI की क्रिकेट ऑपरेशंस टीम वाराणसी के नए स्टेडियम का मुआयना करेगी। टीम स्टेडियम की सुविधाओं और मैच कराने की तैयारियों का जायजा लेगी।

यदि स्टेडियम जनवरी तक तैयार हो जाता है, तो वहां WPL के मैच कराए जा सकते हैं। नए वेन्यू पर टूर्नामेंट से पहले कुछ घरेलू या प्रैक्टिस मैच कराने की भी योजना है।

बैठक में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम को भी संभावित वेन्यू के तौर पर चर्चा में शामिल किया गया था। हालांकि, वहां स्थानीय अधिकारियों से कई अनुमतियां लेने की जरूरत है।

ब्रेबॉर्न में 2023 और 2025 के फाइनल हुए थे

मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम ने WPL के पहले सीजन 2023 और 2025 के फाइनल की मेजबानी की थी। पिछले सीजन में नई फ्लडलाइट्स लगाने के काम के कारण यहां मैच नहीं हो सके थे। यह स्टेडियम 2026-27 रणजी ट्रॉफी में रेलवे टीम का होम ग्राउंड भी होगा, जहां टीम के 3 मुकाबले खेले जाएंगे।

ब्रेबॉर्न और वडोदरा का कोटाम्बी स्टेडियम 14 से 28 फरवरी 2027 तक होने वाली 6 टीमों की ICC विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सीजन की मेजबानी भी करेंगे। वडोदरा में 2026 WPL का फाइनल हुआ था, जिसमें स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली RCB ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया था।

IPL के इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर अगले महीने फैसला

मंगलवार को हुई IPL गवर्निंग काउंसिल की बैठक में इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर अंतिम फैसला नहीं हो सका। BCCI ने सभी 10 फ्रेंचाइजियों से इस नियम पर लिखित फीडबैक मांगा था। ज्यादातर टीमों ने नियम को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराई हैं। इन सुझावों की समीक्षा के बाद अगले महीने होने वाली बैठक में नियम को बनाए रखने, बदलने या हटाने पर फैसला लिया जाएगा।

इम्पैक्ट प्लेयर नियम के तहत मैच के दौरान किसी भी समय एक अतिरिक्त बल्लेबाज या गेंदबाज को मैदान में उतारा जा सकता है। इस नियम से टीमों की बल्लेबाजी गहराई बढ़ी है और IPL में बड़े स्कोर देखने को मिले हैं। हालांकि, कई क्रिकेटरों और फ्रेंचाइजियों ने कहा है कि इससे भारतीय क्रिकेट में ऑलराउंडरों के विकास पर असर पड़ सकता है।

——————————————————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए संजू सैमसन:भारत के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा टी-20 हारने वाली टीम बनी अफगानिस्तान; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

भारत ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। मैच में फिफ्टी लगाने वाले भारतीय ओपनर संजू सैमसन अब रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हो गए हैं। वे बतौर ओपनर टी-20 इंटरनेशनल मैचों में हजार रन बनाने वाले पांचवे भारतीय बन गए। पूरी खबर

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.