नदीम लड़कियों को अपने फ्लैट पर बुलाकर इमोशनली ब्लैकमेल करता था। फोटो AI जनरेटेड
हरियाणा के गुरुग्राम में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए युवतियों को फंसाने और रेप करने का आरोपी रियल एस्टेट एजेंट नदीम खान बेहद शातिर है। वह केवल 12वीं तक पढ़ा है। पुलिस की पूछताछ में उसने खुलासा किया है कि वह उन खूबसूरत युवतियों के प्रोफाइल को टारगेट करता
.
वह एक साथ कई लड़कियों से चैटिंग करता था। विश्वास जताने के लिए वह अपनी लग्जरी लाइफ के फोटो भी भेजता था। उसकी बातों में आकर जो लड़की फ्लैट तक पहुंचती तो वह अपनी रईसी से उसे प्रभावित करता और शादी के बाद अच्छी लाइफ स्टाइल के सपने दिखाता।
इसके बादइ इमोशनली बात करके और कसम दिलाकर शारीरिक संबंध बनाता था। जब उसका मन भर जाता तो वह युवती से बात करना बंद कर देता था। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहली बार 10 नवंबर 2025 को एक युवती ने केस दर्ज करवाया।
इसके बाद उसके काले कारनाम खुलने शुरू हो गए। 5 दिसंबर 2025 को खेड़की दौला क्षेत्र की रहने वाली युवती ने भी उसके खिलाफ रेप की एफआईआर करवाई। आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस ने इस पर 5 हजार रुपए का इनाम भी रखा था।
कौन है नदीम, कैसे फंसाता था लड़कियों को, कैसे पुलिस उसके गिरेबान तक पहुंची और पीड़िताओं ने उसके बारे में क्या बताया? जैसे सवाालों को जानने के लिए पढ़े पूरी रिपोर्ट…

पुलिस ने नदीम खान को दो दिन की रिमांड पर लिया है।
4 प्वाइंट में जानिए युवतियों को कैसे फंसाता था…
- रियल एस्टेट एजेंट, मैट्रिमोनियल साइट का करता था यूज : यूपी के फर्रुखाबाद का रहने वाला आरोपी नदीम उर्फ नदीम खान (28 वर्ष) 12वीं पास है और वह अविवाहित है। वह गुरुग्राम में फ्लैट और कमरे किराए पर दिलाने वाले ब्रोकर का काम करता है। मुख्य रूप से सेक्टर-86 और आसपास के इलाकों में लोगों को फ्लैट और कमरा किराए पर उपलब्ध कराने का काम था। इसी पेशे के बहाने वह मैट्रिमोनियल साइट्स पर युवतियों से संपर्क करता। अलग अलग लड़कियों को अलग-अलग बिजनेस बताता था।
- तीन मैट्रिमोनियल साइट पर बना रखे थे प्रोफाइल: आरोपी नदीम जीवनसाथी.कॉम जैसी मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर खुद को शादी के इच्छुक, सच्चा और अच्छे परिवार का युवक बताकर प्रोफाइल बना रखी थी। वह लड़कियों से चैट शुरू करता और धीरे-धीरे उनमें विश्वास जमा लेता था। इसके लिए उसने 99 एकड़, मैजिक ब्रिक्स जैसी साइटों पर अपने प्रोफाइल बना रखे थे।
- एकदूसरे को समझने की बात कह फ्लैट पर बुलाता: चैट में कुछ दिनों की बातचीत के बाद वह लड़की से शादी की बात करने लगता। शादी का झूठा भरोसा दिलाकर उसे गुरुग्राम के सेक्टर-86 स्थित अपने फ्लैट पर मिलने के लिए बुला लेता। वह कहता कि एक दूसरे को समझने के लिए मिलना जरूरी होता है।
- फिजिकल रिलेशन बनाता, फिर नंबर ब्लॉक करता: फ्लैट पर मुलाकात के दौरान वह जल्दी शादी करने का वादा करता और इमोशनली रूप से लड़की को फंसा लेता था। वह लड़की के साथ कई बार जबरन या धोखे से शारीरिक संबंध बनाता था। जब लड़की शादी की बात करती तो वह बहाने बनाकर संपर्क काट लेता, ब्लॉक कर देता और गायब हो जाता था।

यूपी के
पीड़ित युवती ने पुलिस को बताई आपबीती…
- नदीम ने असली नाम से प्रोफाइल बनाया: मैंने शादी के लिए जीवनसाथी.कॉम पर प्रोफाइल बनाया था। वहां नदीम खान नाम के लड़के से बात शुरू हुई। उसने खुद को शादी के इच्छुक बताया और बहुत अच्छा व्यवहार किया। यह उसका असली नाम से प्रोफाइल था तो उसे यकीन हो गया।
- नॉर्मल मीटिंग के लिए फ्लैट पर बुलाया: युवती ने आगे बताया कि चैटिंग के दौरान मोबाइल नंबर आपस में एक्सचेंज किए। कुछ दिनों बाद उसने शादी का प्रस्ताव रखा और नॉर्मल मीटिंग के लिए मुझे सेक्टर-86 स्थित अपने फ्लैट पर बुलाया।
- मना करने के बाद भी जबरन संबंध बनाएं: फ्लैट पर पहले तो वह नॉर्मल बात करता रहा, फिर उसने शादी का झूठा भरोसा देकर मेरे साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी उसने कई बार फ्लैट पर बुलाकर संबंध बनाएं।
- बात करनी बंद की, ब्लॉक कर दिया: इसके बाद जब भी मैं शादी की बात करती तो वह टाल देता था। बाद में उसने मेरा नंबर ब्लॉक कर लिया और पूरी तरह गायब हो गया। मैं बहुत टूट गई थी। इसलिए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस के पास गई।

गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार।
पुलिस ने आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया
इस बारे में पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि अभी तक की पूछताछ में दो युवतियों को एक ही पैटर्न पर फंसाकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने के बारे में पता चला है। गहन पूछताछ के लिए आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पता चलेगा कि अब तक वह कई लड़कियों का शोषण कर चुका है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
डेटिंग साइट्स और एप पर कैसे होता है फ्रॉड, इंफोग्राफिक्स में जानिए…



————–
ये खबर भी पढ़ें…
मैट्रिमोनियल साइट पर लड़कियों को फंसाने वाला प्रॉपर्टी एजेंट अरेस्ट:गुरुग्राम में शादी का झांसा देकर करता था रेप; 12वीं तक पढ़ा-लिखा, पुलिस ने रखा था इनाम

हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से युवतियों से संपर्क करके उन्हें अपने जाल में फंसाता था। अगर कोई युवती मना करती तो उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप तक करता था। (पूरी खबर पढ़ें)