![]()
आगरा में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। ताजगंज के रोशन नगर और गोबर चौकी इलाके में आपूर्ति विभाग और पुलिस की टीम ने छापा मारकर सिलेंडर, उपकरण और रिफिलिंग में शामिल लोगों को पकड़ा। इस कार्रवाई से इलाके में चल रहे गैस के अवैध कारोबार का खुलासा हुआ है। पहला मामला: मकान में चल रहा था रिफिलिंग का अड्डा जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि रोशन नगर में दिनेश चौहान के मकान में ईशू चौहान और योगेश ठाकुर घरेलू गैस को कमर्शियल सिलेंडरों में भरते हुए पकड़े गए। मौके से 5 कमर्शियल और 9 घरेलू सिलेंडर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और रिफिलिंग के औजार बरामद हुए। दोनों आरोपी सब्सिडी वाली गैस को ऊंचे दाम पर बेच रहे थे। दूसरा मामला: छापे से पहले ही आरोपी फरार इसी इलाके में केशव के मकान पर छापेमारी की गई, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही वह भाग गया। यहां से 4 कमर्शियल और 2 घरेलू सिलेंडर के साथ 27 सील कैप, रेगुलेटर, रॉड और रिफिलिंग उपकरण मिले। इससे साफ हुआ कि यहां भी बड़े स्तर पर अवैध काम चल रहा था। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने साफ कहा है कि घरेलू गैस का व्यावसायिक इस्तेमाल पूरी तरह गैरकानूनी है। प्रशासन की चेतावनी, अभियान रहेगा जारी आपूर्ति विभाग ने सभी दुकानदारों और वेंडर्स को चेतावनी दी है कि नियमों का पालन करें। घरेलू सिलेंडर का गलत इस्तेमाल, कालाबाजारी या ओवररेटिंग पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही सभी को अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
Source link
आगरा में गैस रिफिलिंग के दो ठिकानों पर छापा:घर में हो रहा था रिफिलिंग का काम, कार्रवाई में 9 कमर्शियल और 11 घरेलू सिलेंडर बरामद