सुप्रीम कोर्ट बोला-सिस्टम की जांच के लिए NTA ऑफिस जाएंगे:कमेटी की सिफारिशें सिर्फ रिपोर्ट नहीं, जमीन पर लागू हों


सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जरूरत पड़ने पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के ऑफिस का दौरा किया जाएगा। कोर्ट यह जांचना चाहता है कि परीक्षा को सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से कराने की व्यवस्था वास्तव में काम कर रही है या नहीं। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस अलोक अराधे की बेंच ने NTA में सुधार के लिए बनी हाई-पावर्ड कमेटी की सिफारिशों को जमीन पर लागू करने पर भी जोर दिया। कोर्ट ने संयुक्त सचिव से कमेटी की अब तक की प्रगति की जानकारी देते हुए हलफनामा दाखिल करने को कहा। खबर लगातार अपडेट की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *