Cockroach Janta Party CJP Delhi Jantar Mantar Protest NEET paper leak Students suicide

  • Hindi News
  • National
  • Cockroach Janta Party CJP Delhi Jantar Mantar Protest NEET Paper Leak Students Suicide

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली पुलिस ने CJP को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति दे दी है। - Dainik Bhaskar

दिल्ली पुलिस ने CJP को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति दे दी है।

NEET पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ियों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले अभिजीत ने 6 जून को जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट किया था। CJP अब तक पुणे, लखनऊ, अमृतसर, हैदराबाद, बेंगलुरु, जयपुर और नागपुर में भी प्रदर्शन कर चुकी है।

दीपके ने शुक्रवार को पीएम मोदी को पत्र लिखकर सुसाइड करने वाले NEET स्टूडेंट्स के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा देने की मांग की है। इसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की।

उन्होंने लिखा कि देश का माहौल युवाओं के जीवन और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। रीएग्जाम होने के बावजूद स्टूडेंट्स के सुसाइ़ड नहीं रुके हैं और सरकार को असल समस्या पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर छात्रों और अभिभावकों में निराशा और बढ़ सकती है।

दीपके ने राहुल गांधी से छात्रों के समर्थन में आगे आने की अपील

  • जो भी राजनीतिक नेता छात्रों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं और मानते हैं कि पेपर लीक देश की शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहा है, उन्हें छात्रों के समर्थन में आगे आना चाहिए। दीपके ने कहा कि उनकी राहुल गांधी से कोई बातचीत नहीं हुई है।
  • नेताओं के पास विधायकों और सांसदों को अपने पक्ष में करने के लिए पैसा है, लेकिन छात्रों के परिवारों की मदद के लिए नहीं। एक NEET छात्रा ने आत्महत्या की, लेकिन उसके परिवार को कोई सहायता नहीं मिली।
  • शिक्षा व्यवस्था धीरे-धीरे कारोबार में बदलती जा रही है और जनप्रतिनिधि सरकारी स्कूलों को मजबूत करने की बजाय निजी संस्थान चलाने में ज्यादा रुचि ले रहे हैं।

36 दिनों में 12 छात्रों ने सुसाइड किया

देश में पिछले 36 दिनों में NEET एग्जाम से जुड़े 12 छात्र-छात्राएं सुसाइड कर चुके। इंदौर में NEET की तैयारी कर रही छात्रा गुरुवार देर रात तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरी। गंभीर हालत में उसे पहले निजी अस्पताल और फिर एमवाय हॉस्पिटल पहुंचाया गया। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। छात्रा के गिरने का वीडियो भी सामने आया है।

CJI की टिप्पणी के बाद बनी CJP, युवाओं को कॉकरोच कहा था

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की शुरुआत चीफ जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद हुई। 15 मई को एक मामले की सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा था कि कुछ बेरोजगार युवा कॉकरोच की तरह होते हैं, जो बाद में मीडिया, सोशल मीडिया या RTI एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करते हैं।

इस टिप्पणी के अगले दिन, 16 मई को अमेरिका में रह रहे अभिजीत दीपके ने CJP की शुरुआत की और सोशल मीडिया पर पार्टी के अकाउंट बनाए। 22 मई को उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर एक ऑनलाइन याचिका शुरू की, जिसे 8 लाख से अधिक लोगों का समर्थन मिलने का दावा किया गया।

10 जून तक CJP ते इंस्टाग्राम पर 2.27 करोड़ फॉलोअर्स थे। अब इसमें दो लाख की गिरावट आई है। फिर भी यह संख्या भाजपा के 94 लाख और कांग्रेस के 1.37 करोड़ फॉलोअर्स से ज्यादा है। एक्स पर CJP के 2.79 लाख फॉलोअर्स हैं।

महाराष्ट्र के रहने वाले अभिजीत AAP से जुड़े रहे

30 साल के अभिजीत महाराष्ट्र के संभाजी नगर के रहने वाले डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट हैं। अभिजीत ने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल, अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशंस से मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे हैं।

———————————–

ये खबर भी पढ़ें…

दीपके बोले- जयपुर में RSS के लोगों ने हमला किया, जो उनके खिलाफ, उसका यही अंजाम; कॉकरोच पार्टी के 2 लाख फॉलोअर्स घटे

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने मंगलवार को आरोप लगाया कि जयपुर में उन पर हुए हमले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS के लोगों का हाथ था। अभी दीपके नागपुर में है। यहां 4 बजे संविधान चौक पर पार्टी का प्रदर्शन है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.