CJP Protest LIVE Jantar Mantar Photos Update; Dharmendra Pradhan

  • Hindi News
  • National
  • CJP Protest LIVE Jantar Mantar Photos Update; Dharmendra Pradhan | Sonam Wangchuk Abhijeet Dipke Paper Leak Row

नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नीट पेपर लीक में गड़बड़ियों के खिलाफ आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच शुक्रवार को दूसरे दौर की बातचीत हुई। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि CJP ने 3 मांगें और परीक्षा सुधार के 5 सुझाव रखे हैं। सरकार इन पर चर्चा कर रही है।

शनिवार दोपहर 3.30 बजे तीसरे दौर की बैठक होगी। जिसमें सरकार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अपना पक्ष बताएगी। सीजेपी ने सरकार से कहा हैकि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कोई समझौता नहीं होगा।

प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने दावा किया कि सरकार ने सुसाइड करने वाले छात्रों के परिजन को 1-1 करोड़ मुआवजा और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस खत्म करने की दो मांगों पर सैद्धांतिक सहमति दी है।

हालांकि, सरकार ने इसकी पुष्टि नहीं की है। वहीं, सरकार के सूत्रों के अनुसार, ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि पद छोड़ना सबसे आसान काम होगा और यह जिम्मेदारी से भागने के बराबर होगा। हम काम करके दिखाएंगे।’

इधर, प्रदर्शन के चलते दिल्ली सरकार ने पुलिस की सलाह पर वीकेंड तक सभी शराब दुकानें रात 8 बजे बंद करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को भी बिना सूचना के दुकानें समय से पहले बंद कर दी गईं, जिससे लोगों को वापस लौटना पड़ा।

24 जुलाई: जंतर-मंतर से संसद तक 7 बड़े अपडेट

  • PM मोदी ने आधी रात वीडियो मैसेज जारी किया, इसमें पेपर लीक से जुड़ा बिल पहले कैबिनेट और फिर संसद में लाने का ऐलान किया।
  • सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद आधी रात केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में अनशन खत्म किया। उन्हें जेपी नड्‌डा ने जूस पिलाया।
  • कैबिनेट ने पब्लिक एग्जामिनेशन (अनफेयर मीन्स की रोकथाम) एक्ट, 2024 में संशोधन को मंजूरी दे दी। यह 27 जुलाई को संसद में पेश होगा।
  • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधियों से मिले। दोनों ने उनकी मांगों पर विचार का भरोसा दिया।
  • पेपर लीक केस की जांच के लिए दिल्ली-MP और महाराष्ट्र में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान हुआ। दिल्ली पुलिस पहली बार स्पेशल टास्क फोर्स बना रही है।
  • NTA ने 47 अधिकारी हटाए गए। कुछ लोगों पर लीगल एक्शन होगा। अगले 1 महीने में NTA पूरी तरह रिफॉर्म किया जाएगा।
  • प्रदर्शनकारियों पर पुलिस बर्बरता से जुड़ी 2 याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 27 जुलाई को सुनवाई करने तैयार हो गया। CJI ने माना मामला बेहद गंभीर है।

जंतर-मंतर समेत शुक्रवार को देशभर में हुए प्रदर्शन की तस्वीरें…

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान मेडिकल सहायता कैंप भी बनाया गया है। यहां वॉलंटियर डॉक्टर प्रदर्शनकारियों का इलाज कर रहे हैं।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान मेडिकल सहायता कैंप भी बनाया गया है। यहां वॉलंटियर डॉक्टर प्रदर्शनकारियों का इलाज कर रहे हैं।

जंतर-मंतर पर लोग पेपर लीक के खिलाफ अलग-अलग ढंग से प्रदर्शन कर रहे हैं। एक प्रदर्शनकारी प्ले के जरिए अपनी बात कहता दिखा।

जंतर-मंतर पर लोग पेपर लीक के खिलाफ अलग-अलग ढंग से प्रदर्शन कर रहे हैं। एक प्रदर्शनकारी प्ले के जरिए अपनी बात कहता दिखा।

तमिलनाडु के चेन्नई में CPI हेडक्वॉर्टर पर पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के समर्थक।

तमिलनाडु के चेन्नई में CPI हेडक्वॉर्टर पर पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के समर्थक।

दिल्ली में संसद मार्च लाठीचार्ज में घायल प्रदर्शनकारी भगत सिंह की तस्वीर लिए हुए और पैर पर प्लास्टर बांधे हुए दोबारा प्रदर्शन में शामिल हुआ।

दिल्ली में संसद मार्च लाठीचार्ज में घायल प्रदर्शनकारी भगत सिंह की तस्वीर लिए हुए और पैर पर प्लास्टर बांधे हुए दोबारा प्रदर्शन में शामिल हुआ।

महाराष्ट्र के पुणे में भारी बारिश हो रही है, लेकिन प्रदर्शनकारी रेनकोट और छतरी लेकर शनिवार वाडा से कलेक्टर ऑफिस तक रैली में शामिल हुए।

महाराष्ट्र के पुणे में भारी बारिश हो रही है, लेकिन प्रदर्शनकारी रेनकोट और छतरी लेकर शनिवार वाडा से कलेक्टर ऑफिस तक रैली में शामिल हुए।

महाराष्ट्र के मुंबई में शिवाजी पार्क की तस्वीर, यहां शिवसेना प्रदर्शन को लीड कर रही थी। भीड़ के कारण सड़क के दूसरी तरफ लंबा जाम लग गया।

महाराष्ट्र के मुंबई में शिवाजी पार्क की तस्वीर, यहां शिवसेना प्रदर्शन को लीड कर रही थी। भीड़ के कारण सड़क के दूसरी तरफ लंबा जाम लग गया।

बंगाल के कोलकाता में स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और कॉकरोच जनता पार्टी की संयुक्त विरोध रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों की सुरक्षाकर्मियों से झड़प हुई।

बंगाल के कोलकाता में स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और कॉकरोच जनता पार्टी की संयुक्त विरोध रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों की सुरक्षाकर्मियों से झड़प हुई।

कोलकाता में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर बॉटल, जूते-चप्पल फेंके। इसी बीच बंगाल पुलिस के अधिकारी के सिर पर लगा हेलमेट निकल कर गिरा।

कोलकाता में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर बॉटल, जूते-चप्पल फेंके। इसी बीच बंगाल पुलिस के अधिकारी के सिर पर लगा हेलमेट निकल कर गिरा।

कोलकाता में SFI) और कॉकरोच जनता पार्टी की संयुक्त विरोध रैली के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने लाठीचार्ज किया। इससे पहले भीड़ हिंसक हो गई थी।

कोलकाता में SFI) और कॉकरोच जनता पार्टी की संयुक्त विरोध रैली के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने लाठीचार्ज किया। इससे पहले भीड़ हिंसक हो गई थी।

मध्य प्रदेश के इंदौर में NEET पेपर लीक मामले के विरोध में एक प्रदर्शनकारी बैटमैन की वेशभूषा में पहुंचा।

मध्य प्रदेश के इंदौर में NEET पेपर लीक मामले के विरोध में एक प्रदर्शनकारी बैटमैन की वेशभूषा में पहुंचा।

15 से ज्यादा राज्यों में आंदोलन, 450 हिरासत में

नीट पेपर लीक और परीक्षा में धांधलियों के विरोध में 15 से ज्यादा राज्यों में शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन हुए। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना, भोपाल, गुवाहाटी व आइजोल समेत 30 शहरों में रैलियां निकाली गईं। कोलकाता में प्रदर्शनकारियों व सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़प हुई। मुंबई में 400 तो पटना में 56 को हिरासत में लिया गया। अब तक देश में 30 FIR दर्ज हुई है।

NAT से 47 अधिकारी हटाने का दावा, लेकिन यहां सरकार के सिर्फ 25 नुमाइंदे

शुक्रवार शाम को खबर आई कि NTA ने अपने 47 अधिकारी बर्खास्त कर दिए हैं। इनमें से कुछ पर क्रिमिनल केस भी चलना है। हालांकि हैरान करने वाली बात यह रही कि संसद में दी गई जानकारी के मुताबिक, NTA में मंजूद किए गए 39 स्थायी पदों में से केवल 24 पर ही अधिकारी हैं। 15 पद खाली हैं।

एजेंसी का कामकाज ठीक ढंग से चलता रहे इसके लिए 73 संविदा और 124 आउटसोर्स कर्मचारी तैनात हैं। संविदा कर्मियों में कंसल्टेंट, सॉफ्टवेयर डेवलपर और यंग प्रोफेशनल्स हैं। यानी दोनों मिलाकर कुल 221 कर्मचारी, इनमें से भी लगभग 89% कर्मचारी नियमित नहीं हैं।

जबकि शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने राज्यसभा में बताया था कि NTA को मजबूत करने के लिए सरकार ने निदेशक और संयुक्त निदेशक स्तर के 16 नए पद बनाए हैं।

दिल्ली में आज से 2 बदलाव…

  • प्रदर्शन के चलते राजधानी में सभी शराब दुकानें शनिवार-रविवार को 8 बजे ही बंद हो जाएंगी। गुरुवार को भी बिना किसी सूचना के शराब दुकानें जल्दी बंद करा दी गईं थीं। आमतौर पर इनके बंद होने का समय रात 10 बजे हैं।
  • दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने घोषणा की है कि 25 जुलाई की सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक 18 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। इनमें पीएम हाउस वाला इलाका यानी लोक कल्याण मार्ग,जनपथ, सुप्रीम कोर्ट, राजीव चौक, पटेल चौक भी शामिल हैं।

पिछले 5 दिन में क्या-क्या हुआ, यहां पढ़ें…

24 जुलाई- सरकार-CJP में दूसरे दौर की बातचीत; वांगचुक का अनशन खत्म

23 जुलाई- कॉकरोच जनता पार्टी बोली- सरकार बात करने जंतर-मंतर आए

22 जुलाई- सोनम वांगचुक बोले- सरकार से भरोसा मिला तो अनशन तोडूंगा

21 जुलाई- अभिजीत दीपके बोले- बात करना है तो सरकार खुद जंतर-मंतर आए

20 जुलाई- CJP का संसद मार्च, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई सिर फूटे

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.