![]()
लखनऊ में 42वां भोजपुरी महोत्सव अगस्त में मनाया जाएगा। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से 8 अगस्त को लोक निर्माण मुख्यालय के विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह शाम 4 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में किया जा रहा है। महोत्सव का उद्देश्य भोजपुरी भाषा, संस्कृति, लोककला और विरासत को आगे बढ़ाना और उसे संरक्षण प्रदान करना है। प्रभुनाथ राय ने बताया कि महोत्सव का सांस्कृतिक आकर्षण लोक गायिका कल्पना पटवारी होंगी। उनके अलावा गोपाल राय (बलिया), सुरेश कुशवाहा, एस.पी. चौहान, अवधेश संजय यादव, अंगद राम ओझा सहित 100 से अधिक कलाकार भोजपुरी लोकगीत, लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। यह महोत्सव पिछले 42 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है और भोजपुरी संस्कृति के संरक्षण का महत्वपूर्ण मंच बन चुका है। भाजपा नेताओं का लगेगा जमावड़ा कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी शामिल होंगे। दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रभुनाथ राय की ओर से पंकज चौधरी, केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और मनोज तिवारी को ‘भोजपुरी शिरोमणि सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह समेत बड़ी संख्या भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगेगा।
Source link
लखनऊ में 8 अगस्त को मनाया जाएगा भोजपुरी महोत्सव:100 से अधिक भोजपुरी कलाकार होंगे शामिल, मनोज तिवारी करेंगे उद्घाटन