Brother Kills Brother in Brutal Plot; CCTV Reveals Truth

वरुण कुमार शर्मा | मुजफ्फरनगर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र में दीपक हत्याकांड का खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि बड़े भाई दीपक की हत्या उसके छोटे भाई सचिन ने सुनियोजित तरीके से की थी। यह कोई अचानक हुआ झगड़ा नहीं, बल्कि पूरी योजना के साथ अंजाम दिया गया कत्ल था।

28 अप्रैल की शाम रुकनपुर निवासी दीपक को उसका छोटा भाई सचिन अपनी बाइक पर बिरालसी नहर की ओर ले गया। रास्ते में सचिन ने दीपक को शराब पिलाई। इसके बाद एक सुनसान जगह पर पहुंचकर उसने दीपक का गला दबा दिया। हत्या सुनिश्चित करने के लिए सचिन ने ईंट के टुकड़े से उसके सिर पर कई वार किए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को खाई में झाड़ियों के बीच फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।

मामले को हत्या के रूप में दर्ज किया गया

परिवार रातभर दीपक की तलाश करता रहा। अगले दिन, 29 अप्रैल को एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के हाथ पर “दीपक” लिखा देखकर उसकी पहचान की। इसके बाद मामले को हत्या के रूप में दर्ज किया गया।

पुलिस ने जांच तेज करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में दीपक को उसका भाई सचिन बाइक पर ले जाते हुए दिखाई दिया, लेकिन वापस लौटते समय सचिन अकेला था। यह फुटेज हत्याकांड में एक महत्वपूर्ण सुराग साबित हुआ।

पुलिस ने सचिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। सचिन ने बताया कि उसका बड़ा भाई दीपक शराब का आदी था, घर में अक्सर विवाद करता था, उसकी पत्नी को परेशान करता था और जमीन बेचने पर भी आमादा था। इन्हीं सब बातों से तंग आकर उसने दीपक की हत्या की साजिश रची थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *