![]()
हाथरस के सासनी में इगलास रोड स्थित जय दुर्गा धाम कॉलोनी के पास आज शनिवार सुबह एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान 25 वर्षीय हासिम पुत्र साबिर, निवासी गढ़ऊआ छौडा के रूप में हुई है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, हासिम 2 मई से लापता था। उसके पिता ने 4 मई को कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हासिम मेहनत मजदूरी का काम करता था। स्थानीय लोगों ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे कॉलोनी के पास शव देखा, जिसके बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। शव से तेज दुर्गंध आ रही थी, जिससे आशंका है कि युवक की मौत कई दिन पहले हो चुकी थी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर चीख-पुकार मचाई। आशंका जताई जा रही है कि इस युवक की हत्या कर शव को फेंका गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Source link
हाथरस में लापता युवक का शव मिला:8 दिनों से लापता था, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की छानबीन