आजमगढ़ में आधी रात को पहुंची NSG टीम:तीन लोगों की हत्या के बाद आरोपी ने अपने तीन बच्चों को बनाया बंधक, वाराणसी ADG ने डाला डेरा


आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान हुए विवाद के बाद तीन लोगों की हत्या के बाद आरोपी अरविंद सिंह ने अपने तीन बच्चों के साथ खुद को राइफल के साथ कमरे में बंद कर लिया। शाम 7:00 बजे से लेकर रात 12:00 तक आजमगढ़ के डीआईजी सुनील कुमार सिंह एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार और रात 11:30 पहुंचे वाराणसी के ADG नवीन अरोड़ा पुलिस फोर्स के साथ आरोपी को मानते रहे पर आरोपी ने दरवाजा नहीं खोला। रात 12:20 पर NSG टीम को बुलाया गया। अब एनएसजी टीम के हवाले इस ऑपरेशन को कर दिया गया है। हालांकि पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के साथ बच्चों को सकुशल सुरक्षित बाहर निकलना हमारी प्राथमिकता है यही कारण है कि ऑपरेशन में समस्या आ रही है। 4 दिन से चल रही थी पूजा
जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि अरविंद सिंह के घर में मंगलवार शाम पूजा चल रही थी। घर में 4 पंडित अरविंद की पत्नी बबीता, एक बेटा और एक बेटी मौजूद थे। शाम करीब 6 बजे अरविंद बाज़ार से घर पहुंचा। घर में पूजा होते देख उसने पंडितों से सवाल किया। पंडितों ने पूजा किए जाने की जानकारी दी। इसके बाद अरविंद ने उनसे आधार कार्ड मांगना शुरू कर दिया। आधार कार्ड मांगने को लेकर अरविंद और पंडितों के बीच बहुत होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान अरविंद ने घर में रखी पिस्टल निकाली और फायरिंग कर दी। गोली लगने से उसकी पत्नी बबीता के साथ पंडित महेंद्र पाठक और एक अन्य पंडित घायल हो गए। घटना में तीनों की मौत हो गई। एडीजी ने डाला डेरा
आजमगढ़ किस घटना की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वाराणसी के ADG नवीन अरोरा स्वयं मौके पर पहुंचकर पूरे ऑपरेशन की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। ऐसे में देर रात पहुंची एनएसजी टीम आरोपी के साथ बच्चों को सकुशल बाहर निकालने के प्रयास में जुट गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *