![]()
लखनऊ रेलवे स्टेशन पर चल रहे बड़े निर्माण कार्यों का असर अब ट्रेनों के संचालन पर भी दिखाई देने लगा है। रेलवे प्रशासन ने उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) द्वारा कराए जा रहे कॉनकोर्स निर्माण कार्य और मुरादाबाद-गाजियाबाद रेलखंड के पिलखुआ-कुचेसर रोड सेक्शन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के कमीशनिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों का रूट बदलने का फैसला किया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन कार्यों को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए यातायात और पावर ब्लॉक लिया गया है। इसके कारण 23 जून 2026 तक कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनें अपने नियमित रूट की बजाय उतरेटिया, ट्रांसपोर्ट नगर और आलमनगर के रास्ते चलेंगी। रूट परिवर्तन का असर पूर्वांचल, उत्तराखंड और दिल्ली रूट पर यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों पर पड़ेगा। इन ट्रेनों का रूट बदला गया 15075 शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस 23 जून तक उतरेटिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर रूट से चलेगी। 15073 सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस भी इसी बदले हुए रूट से चलेगी। 15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया रूट से चलेगी। 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस भी आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया होकर चलेगी। 15127 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस उतरेटिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर रूट से चलेगी। 15128 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया रूट से चलेगी। 15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस का रूट भी बदला गया है और यह उतरेटिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर होकर चलेगी। 15120 देहरादून-बनारस एक्सप्रेस आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया रूट से चलेगी। रेलव ने यात्रियों से की अपील रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति और रूट की जानकारी जरूर जांच लें। निर्माण कार्य के दौरान ट्रेनों के आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए यह अस्थायी व्यवस्था लागू की गई है। रेलवे का कहना है कि लखनऊ स्टेशन पर चल रहे विकास कार्य पूरे होने के बाद यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और स्टेशन की क्षमता में भी वृद्धि होगी।
Source link
लखनऊ में रेलवे ब्लॉक, 23 जून तक बदले रूट:कॉनकोर्स निर्माण और सिग्नलिंग कार्य के चलते आठ ट्रेनें प्रभावित, उतरेटिया, ट्रांसपोर्ट नगर और आलमनगर होकर चलेंगी