- Hindi News
- National
- Bengal Election LIVE | TMC Stronghold Birbhum Visit; Congress Leader Joins BJP Ahead Of Assam Polls
कोलकाता58 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पीएम मोदी गुरुवार को पश्चिम बंगाल में 3 चुनावी रैलियां कीं। उन्होंने बीरभूमि में कहा, ‘हम ऐसा समाज देखने चाहते हैं। जहां हर कोई भय से मुक्त हो। ये मां, माटी और मानुष की बात करते हैं। मां आज रो रही है, माटी पर घुसपैठियों का कब्जा हो रहा है और मानुष भयभीत है, डरा हुआ है।’
उन्होंने कहा, ‘गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ऐसा समाज देखना चाहते थे, जहां हर कोई भय से मुक्त हो, लेकिन TMC के महाजंगलराज ने एकदम उल्टा कर दिया। TMC ने देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान किया था।’
उन्होंने कहा कि आपने TMC पर विश्वास किया था, लेकिन TMC ने बंगाल में बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं हैं। 4 मई के बाद हर गुंडागर्दी का हिसाब लिया जाएगा। बंगाल में अब TMC का भय नहीं, भाजपा का भरोसा चलेगा। बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग है। रिजल्ट 4 मई को आएंगे।

पीएम ने कहा- 4 मई को बंगाल में क्रूर सरकार जाएगी
1. हल्दिया में पीएम ने 47 मिनट की स्पीच दी, भाजपा की 6 गारंटियां दीं
- पहली- भय के माहौल में आज लोगों को बार-बार कानून से मदद मांगनी पड़ती है। लेकिन हमारी सरकार में आपको न्याय मिलेगा। दूसरी- सरकारी सिस्टम जनता के लिए जवाबदेह होगा। तीसरी- घोटाले, दुष्कर्म हर क्राइम की फाइल खुलेगी। चौथी- जिसने भी करप्शन किया है, उसकी जगह जेल में होगी। मंत्री हो या संत्री, जनता का पैसा नहीं खाने देंगे।पांचवी- जो शरणार्थी हैं, उन्हें सम्मान मिलेगा, जो घुसपैठी हैं, उन्हें खदेड़ा जाएगा। छठवीं- सभी सरकारी कर्मचारियों को इस निर्मम सरकार ने भयभीत करके रखा है। मोदी सरकार आपके साथ खड़ी है। सरकार बनते ही यहां 7वां पे कमीशन लागू करवाएंगे। ये हमारी गारंटी है। इसके साथ ही मैं आपको एक और गारंटी भी देता हूं कि अब तक जिन्होंने प. बंगाल को लूटा है, उन सबका हिसाब होगा।
- मछुआरों के लिए 5 लाख तक का बीमा BJP सरकार ने दिया। बंगाल में भाजपा सरकार बनने से किसानों, मछुआरों और युवाओं सभी को फायदा होगा।TMC ने माताओं-बहनों का जीवन संकट में डाला है। महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। बेटियां डॉक्टर या इंजीनियर बनने जाएं, लेकिन वहां भी सुरक्षित नहीं हैं।
2. आसनसोल में 37 मिनट की स्पीच दी, कहा- हर गुंडागर्दी का हिसाब होगा
- 4 मई के बाद यह क्रूर TMC सरकार जाएगी और भाजपा सरकार आएगी। हर गुंडागर्दी का हिसाब लिया जाएगा। TMC हमेशा बलात्कारियों के पक्ष में होती है। एसिड अटैक के मामलों में आज बंगाल सबसे आगे पहुंच गया है।
- बीते कुछ दशकों में बंगाल ने हर पार्टी पर भरोसा करके देखा है। पहले कांग्रेस फिर लेफ्ट और फिर कांग्रेस। लेकिन ये सब एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। इन लोगों नो सिर्फ बंगाल को धोखा दिया, उनके सपनों को मिट्टी में मिला दिया और उनके सपनों को कुचल दिया।
3. बीरभूम में 47 मिनट स्पीच दी, कहा- आंसुओं का जवाब 23 और 29 अप्रैल को देंगे
- ममता बनर्जी की सरकार में SC, ST और OBC समाज की महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्हें सुरक्षा की जरूरत है। TMC सरकार की विदाई बंगाल की युवा शक्ति तय कर रही है। वे आंसुओं का जवाब 23 और 29 अप्रैल को देंगे।

बीरभूम में 11 में से 10 विधायक TMC के
बीरभूम TMC का मजबूत गढ़ माना जाता है। 2021 में बीरभूम जिले की 11 में से 10 सीटों पर TMC जीती थी। यहां ध्रुवीकरण भी एक बड़ा मुद्दा रहा है। बीरभूम में 63% हिंदू और 37% मुस्लिम आबादी है। BJP ने पिछले कुछ सालों में यहां अपना जनाधार बढ़ाया है और अवैध बालू खनन, भ्रष्टाचार और हिंसा जैसे मुद्दों को लेकर TMC को घेर रही है।
आसनसोल के शहरी इलाकों में BJP मजबूत
आसनसोल की 7 में से 5 विधानसभा सीटों पर TMC के विधायक हैं। जिले में 75% हिंदू, 21% मुस्लिम और 4% अन्य धर्मों के लोग हैं। लेकिन पिछले एक दशक में यहां वोटिंग पैटर्न काफी बदला है। पिछले 10 सालों में शहरी इलाकों में BJP मजबूत हुई है, जबकि ग्रामीण इलाकों में TMC की पकड़ बनी हुई है।
हल्दिया में भाजपा का मजबूत, सुवेंद्र अधिकारी का गढ़
हल्दिया नेता प्रतिपक्ष सुवेंद्र अधिकारी का गृह क्षेत्र है। यह राज्य में BJP के सबसे मजबूत गढ़ों में से एक है। पार्टी ने 2021 के विधानसभा चुनावों में पूर्वी मेदिनीपुर जिले की 16 में से 8 विधानसभा सीटें जीती थीं। 2024 के आम चुनावों में भी इस जिले की दोनों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी।

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
अपडेट्स
58 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बंगाल: PM मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से बात की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने अपील की है कि वे बिना किसी डर के वोट डालने जाएं।
10:58 AM9 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पीएम ने कहा- देश डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में रिकॉर्ड बना रहा
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में मोदी ने कहा कि देश आज डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में नए रिकॉर्ड बना रहा है। मेड इन इंडिया हथियार दुनिया भर में एक्सपोर्ट हो रहे हैं।
10:54 AM9 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पीएम बोले- TMC की विदाई का रास्ता युवा तय करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीरभूम की जनसभा में कहा कि TMC सरकार की विदाई बंगाल की युवा शक्ति तय कर रही है। बीते सालों में यहां के नौजवानों को जितनी लाठियां पड़ीं, जितने आंसू बहाने पड़े हैं, 23 और 29 अप्रैल को इसका जवाब मिलेगा।
10:52 AM9 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
नितिन नवीन ने कहा- बंगाल में कमल खिलेगा
पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने तय कर लिया है कि इस बार कमल खिलाकर रहेंगे और इस अराजकता और अत्याचारी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।
10:45 AM9 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पीएम ने कहा- SC-ST-OBC समाज की बेटियों का जीना मुश्किल
10:41 AM9 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पीएम बोले- बंगाल की माटी पर घुसपैठियों का कब्जा
09:38 AM9 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पीएम ने कहा – TMC बलात्कारियों के पक्ष में होती है
प्रधानमंत्री मोदी ने आसनसोल की जनसभा में कहा कि चाहे आरजी कर हो या संदेशखली, TMC हमेशा बलात्कारियों के पक्ष में होती है। उन्होंने यह भी कहा कि एसिड अटैक के मामलों में आज बंगाल सबसे आगे पहुंच गया है।
लेकिन बंगाल की महिलाओं को यह सब नहीं चाहिए। उन्हें सुरक्षा और अधिकार चाहिए।
09:11 AM9 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पीएम बोले- 4 मई के बाद TMC से गुंडागर्दी का हिसाब लेंगे
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि 4 मई के बाद यह क्रूर सरकार जाएगी और भाजपा सरकार आएगी। इस क्षेत्र की हर समस्या का समाधान हमारी सरकार करेगी।
4 मई के बाद हर गुंडागर्दी का हिसाब लिया जाएगा। बंगाल में अब TMC का भय नहीं, भाजपा का भरोसा चलेगा।
09:06 AM9 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पीएम बोले- विकास का ट्रैक रिकॉर्ड सिर्फ BJP के पास
प्रधानमंत्री ने आसनसोल में कहा कि बंगाल में विकास करने और उसे प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ाने का सबसे मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड सिर्फ BJP के पास है।
अब बंगाल की जनता विकास का ट्रैक रिकॉर्ड देखना चाहती है, और सबसे मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड BJP का ही है।
09:00 AM9 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी ने कहा- ये सिर्फ सरकार बदलने का चुनवा नहीं
पीएम मोदी ने आसनसोल में जनसभा के दौरान कहा कि बीजेपी विकास के मॉडल पर काम करती है। इसलिए यह चुनाव सिर्फ सरकार बदलने का चुनाव नहीं है, बल्कि आसनसोल को फिर से औद्योगिक बनाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि यह काम सिर्फ बीजेपी और NDA ही कर सकते हैं।
07:04 AM9 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी की बंगाल को 6 गारंटी
पहली- भय के माहौल में आज लोगों को बार-बार कानून से मदद मांगनी पड़ती है। लेकिन हमारी सरकार में आपको न्याय मिलेगा।
दूसरी- सरकारी सिस्टम जनता के लिए जवाबदेह होगा।
तीसरी- घोटाले, दुष्कर्म हर क्राइम की फाइल खुलेगी।
चौथी- जिसने भी करप्शन किया है, उसकी जगह जेल में होगी। मंत्री हो या संत्री, जनता का पैसा नहीं खाने देंगे।
पांचवी- जो शरणार्थी हैं, उन्हें सम्मान मिलेगा, जो घुसपैठी हैं, उन्हें खदेड़ा जाएगा।
छठवीं- सभी सरकारी कर्मचारियों को इस निर्मम सरकार ने भयभीत करके रखा है। मोदी सरकार आपके साथ खड़ी है। सरकार बनते ही यहां 7वां पे कमीशन लागू करवाएंगे। ये हमारी गारंटी है।
इसके साथ ही मैं आपको एक और गारंटी भी देता हूं कि अब तक जिन्होंने प. बंगाल को लूटा है, उन सबका हिसाब होगा।
07:04 AM9 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पीएम बोले- निर्मम सरकार ने महिलाओं का जीवन संकट में डाला
पीएम मोदी ने कहा कि निर्मम सरकार माताओं-बहनों का जीवन संकट में डाल रखा है। महिलाओं के खिलाफ क्राइम ऊपर जा रहा है। यहां बेटियां सुरक्षित नहीं है। बेटी डॉक्टर बनने जाए, इंजीनियर बनने जाए, लेकिन वहां पर सुरक्षित नहीं है।
बेटियों के खिलाफ क्राइम करने वाले टीएमसी के गुंडे हैं और इन्हें टीएमसी का पूरा समर्थन है। क्योंकि ये टीएमसी के वोटबैंक हैं। बीजेपी जहां भी जाती है, माताओं-बेटियों को सम्मान देती है। हम हर मां-बहन-बेटी को सम्मान देते हैं और हम यही बंगाल में भी चाहते हैं। इसीलिए मैं यहां आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं।
06:57 AM9 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पीएम बोले- बंगाल मछली पालन में आज तक आत्मनिर्भर नहीं बना
पीएम ने कहा कि यहां बंगाल में मछली की बहुत डिमांड है, लेकिन बंगाल मछली पालन में आज तक आत्मनिर्भर नहीं है। बंगाल अपनी जरूरत के लिए दूसरे राज्यों से मछली मंगाता है।
अपने इतने सालों के शासन काल में टीएमसी आपको मछली तक नहीं दे पाई है। यह टीएमसी सरकार की दुर्नीति का ही परिणाम है। जबकि भारत का सी-फूड एक्सपोर्ट डबल हो चुका है।
बीजेपी-एनडीए सरकार जहां भी है, वहां मछली पालन तेजी से बढ़ रहा है। बिहार भी कभी मछली दूसरे राज्यों से मंगाता था। आज बिहार में मछली उत्पादन दोगुना हो गया है।
आज बिहार दूसरे राज्यों को मछली भेजने लगा है। 10 साल पहले असम भी दूसरे राज्यों से मछली मंगाता था। आज असम अपनी फिश की डिमांड तो पूरी करता ही है, दूसरे राज्यों को भी मछली एक्सपोर्ट करता है।
टीएमसी सरकार मत्स्य विभाग के नियमों को लागू तक नहीं कर रहा है। इन लोगों को पीएम नाम से इतनी नफरत है कि ये उससे जुड़ी किसी योजना को लागू ही नहीं करते हैं।
बंगाल का फायदा पीएम से नफरत नहीं है। पीएम और सीएम दोनों मिलकर काम करें, इसमें ही दोनों का लाभ है। इसीलिए बंगाल में डबल इंजन सरकार बहुत जरूरी है।
मछुआरों के लिए 5 लाख तक का बीमा बीजेपी सरकार ने दिया है। बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने से किसानों, मछुआरों, युवाओं सभी को फायदा ही फायदा होगा।
डबल इंजन सरकार बनने से यहां बहुत सारे चल रहे प्रोजेक्ट्स बहुत तेजी से पूरे होंगे।
06:44 AM9 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- भाजपा सरकार में भर्ती टाइम से होगी
पीएम ने कहा कि भर्तियां टाइम से हों, उनका एक कैलेंडर हो और भर्ती ट्रांसपेरेंट हो, कोई चोरी नहीं, कमीशन नहीं, कोई अपना पराया नहीं। सबकुछ ट्रांसपेरेंट हो, भाजपा सरकार में ये पक्का किया जाएगा।
जहां भी बीजेपी की सरकारें हैं, वहां रोजगार मेले आयोजित होते हैं। यहां भी बीजेपी की सरकार बनने के बाद रोजगार मेले शुरू कर दिए जाएंगे, जिससे जो हजारों सरकारी नौकरियां खाली पड़ी हैं, उन्हें भरा जा सके।
06:23 AM9 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
नितिन नवीन बोले – ममता के राजनीतिक करियर का अंत तय
पश्चिम बंगाल के मयनागुरी में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन बोले – ममता बनर्जी के राजनीतिक करियर का अंत तय
05:57 AM9 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
BJP शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में घोषणा पत्र जारी करेगी
भारतीय जनता पार्टी 10 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करने जा रही है। इसे ‘विकसित पश्चिम बंगाल संकल्प पत्र’ नाम दिया गया है।
