Air India Express Crew Suspended

  • Hindi News
  • National
  • Air India Express Crew Suspended | Dubai Amritsar Flight Breath Test Case

नई दिल्ली9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एअर इंडिया एक्सप्रेस ने आठ क्रू मेंबर्स को सस्पेंड किया है। इनमें चार पायलट शामिल हैं। यह कार्रवाई अनिवार्य पोस्ट-फ्लाइट ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट में देरी पर हुई।

यह मामला 2 अगस्त की दुबई-अमृतसर फ्लाइट का है। क्रू को अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दो घंटे के भीतर टेस्ट कराना था।

हालांकि, क्रू ने 35 मिनट की देरी से यानी लैंडिंग के 2 घंटे 35 मिनट बाद टेस्ट कराया। एयरलाइन ने इसकी जानकारी एविएशन सेफ्टी बॉडी डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) को दी और सभी आठ सदस्यों को ड्यूटी से हटा दिया।

यह कार्रवाई एअर इंडिया के एक पायलट के साइकोएक्टिव पदार्थ का टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद हुई है। इसके बाद एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के पायलटों के लिए जांच जरूरी कर दी गई।

खबर अपडेट की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *