![]()
मेरठ में 21 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने से पहले शुक्रवार को प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह मेरठ पहुंचे। यहां उन्होंने मार्स रिसोर्ट में बैठक को संबोधित किया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन और तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबोधित किया।
बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दो दिन के दौरे पर पश्चिमी यूपी आ रहे हैं। 21 सितंबर को मेरठ में संगठनात्मक बैठक लेंगे। 22 सितंबर को सहारनपुर में बैठक होगी। जिला टीम सिवाया टोल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेगी। मेरठ में संगठनात्मक बैठक लेने के बाद नितिन नबीन सहारनपुर जाएंगे। जहां प्रवास करेंगे और 22 सितंबर को बैठक करेंगे। अनुशासित, भव्य होना चाहिए स्वागत महामंत्री संगठन ने मार्स रिजॉर्ट में पश्चिम क्षेत्र की बैठक को संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर और संचालन क्षेत्रीय महामंत्री रुपेंद्र सैनी ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष 21 सितंबर को मेरठ में रहेंगे और 22 सितंबर को सहारनपुर में प्रवास करेंगे। बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत शांतिपूर्ण तरीके से अनुशासित ढंग में भव्य होना चाहिए। प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी राम प्रताप सिंह ने कार्यक्रम के प्रारूप पर चर्चा की। बैठक में पश्चिम क्षेत्र के जिलों के जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, क्षेत्रीय टीम रहेगी। सीएम योग, प्रदेश अध्यक्ष भी होंगे शामिल क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर 21 और 22 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी पश्चिम क्षेत्र में रहेंगे। बैठक में ये रहे मौजूद
शुक्रवार को हुई बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा, राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सोमेंद्र तोमर एवं दिनेश खटीक, क्षेत्रीय महामंत्री संजीव सिक्का, हरीश ठाकुर सदस्य विधान परिषद अश्वनी त्यागी, धर्मेंद्र भारद्वाज, विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अंकुर राणा, मानसिंह गोस्वामी, हरेंद्र जाटव, क्षेत्रीय मंत्री वरुण गोयल, सुखविंदर सोम, हरजिंदर कौर, आयुष पवार मेरठ महानगर के अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, हरवीर पाल, गजेंद्र शर्मा, अमित शर्मा इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Source link
मेरठ पहुंचे भाजपा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह:राष्ट्रीय अध्यक्ष के वेस्ट यूपी दौरे को लेकर की संगठनात्मक बैठक