![]()
फतेहगढ़ में 15 से 17 सितंबर तक आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जालौन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल आठ स्वर्ण और 16 रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन फतेहगढ़ की एसपी आरती सिंह ने किया, जबकि समापन कानपुर के डीआईजी यमुना प्रसाद ने किया। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। 10 किलोमीटर दौड़ में जालौन के पवन ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं पांच किलोमीटर दौड़ में भी पवन ने प्रथम तथा शुभम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 42 किलोमीटर मैराथन रेस में जालौन की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें पवन प्रथम और महेश यादव द्वितीय रहे। 4×100 मीटर रिले में जालौन की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। टीम में मनोज यादव, प्रदीप यादव, समीर खान और शुभम शामिल रहे। महिला वर्ग में जालौन की रूपल ने 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में अंशिका ने प्रथम तथा 1500 मीटर दौड़ में मालती ने द्वितीय स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में तनु ने प्रथम और रूपल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जालौन के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से प्रतियोगिता में जिले का दबदबा रहा। पूरी टीम ने आठ स्वर्ण और 16 रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।
Source link
फतेहगढ़ में एथलेटिक्स प्रतियोगिता:8 स्वर्ण और 16 रजत पदक जीते