Agra coaching center Short circuit Panic ensued inside the supermarket

आगरा3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आगरा में मंगलवार को आकाश इंस्टीट्यूट में शॉर्ट सर्किट के बाद धुआं उठा। बेसमेंट से उठे धुएं को देखकर छात्र और टीचर घबरा गए। अफरा-तफरी के बीच सभी तुरंत भागकर सड़क पर आ गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस दौरान 100 से ज्यादा स्टूडेंट्स कोचिंग में पढ़ाई कर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बेसमेंट से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। लोग चीखने चिल्लाने लगे। इस बीच कोचिंग प्रबंधन भी हरकत में आया और तत्काल सभी कक्षाएं खाली कराने लगा। किसी ने बिजली की मेन लाइन काट दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

अफसर कोचिंग सेंटर पहुंचे। जांच की तो फायर सेफ्टी के इंतजाम सही मिले। लेकिन, पास की जीएस कोचिंग सेंटर में इंतजाम ठीक नहीं मिले। आने-जाने का रास्ता बहुत सकरा था। फायर एक्सटिंग्विशर भी खाली थे। पुलिस प्रशासन ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि या तो इंतजाम ठीक करिए नहीं तो कोचिंग खाली करिए। इस दौरान कोचिंग मालिक और बिल्डिंग के मालिक दोनों को पुलिस ने तलब किया।

इससे पहले, सोमवार को लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई थी। इस दौरान 15 लोगों की जान चली गई थी। मरने वालों में ज्यादातर 20 से 30 साल की उम्र के बीच के थे। ये लोग गेमिंग और एनिमेशन सीखने आते थे। जिस वक्त हादसा हुआ, सभी स्टूडेंट लंच के बाद क्लास में थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बिल्डिंग में बाहर निकलने का सिर्फ एक ही रास्ता था।

2 तस्वीरें देखिए…

आगरा के आकाश इंस्टीट्यूट में धुआं उठने के बाद छात्र-छात्राएं भागकर बाहर आ गए।

आगरा के आकाश इंस्टीट्यूट में धुआं उठने के बाद छात्र-छात्राएं भागकर बाहर आ गए।

सड़क पर छात्र-छात्राओं की भीड़ लग गई। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी।

सड़क पर छात्र-छात्राओं की भीड़ लग गई। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी।

छात्रा बोली- टीचर्स आए और कहा- क्लासरूम खाली करो

छात्रा पूनम ने बताया- हमें इंफॉर्मेशन तो कुछ नहीं थी। बॉटनी की क्लासेस चल रही थी। एकदम से हमारे स्टाफ मेंबर्स और टीचर्स आए। कहा कि जल्दी-जल्दी यहां से सभी बाहर निकलो। फिर हमें लाइन वाइज लेके गए। हमें लगा कि छुट्टी हो गई है या फिर कुछ इंपॉर्टेंट काम होगा। फिर हमें एग्जिट एरिया से निकाला गया। फिर बाद में हमें पता चला कि नीचे का जो ग्राउंड एरिया है। वहां रखे ट्रांसफार्मर में आग लग गई है। बस हमें इतनी ही इंफॉर्मेशन है।

छात्रा पूनम ने बताया- पहले हमें कुछ पता नहीं चला। नीचे आए तो आग लगने की जानकारी हुई।

छात्रा पूनम ने बताया- पहले हमें कुछ पता नहीं चला। नीचे आए तो आग लगने की जानकारी हुई।

आर्यन ने कहा- जब आग लगी तब क्लास रूम में 50 बच्चे थे

स्टूडेंट आर्यन पंडित ने बताया कि हम लोग क्लास रूम में बैठे हुए थे। हमारे पास टीचर्स आए और बोले कि आग लग गई है। फिर हम फायर एग्जिट से तुरंत बाहर आ गए। हमने देखा कि काफी बच्चे आलरेडी बाहर थे। हालांकि, ज्यादा पैनिक स्थिति नहीं हुई थी। धुआं नहीं दिख रहा था। बस पता था कि कहीं तो आग लगी है। जिस समय आग लगी थी, उस समय हमारी क्लास में 50 बच्चे थे।

स्टूडेंट आर्यन पंडित ने कहा- जब आग लगी तो हम बाहर भागे। हालांकि, बहुत पैनिक की स्थिति नहीं थी।

स्टूडेंट आर्यन पंडित ने कहा- जब आग लगी तो हम बाहर भागे। हालांकि, बहुत पैनिक की स्थिति नहीं थी।

————————- ये खबर भी पढ़ें

लखनऊ अग्निकांड में 15 मौतें, जांच के लिए SIT पहुंची:सभी शव परिजन को सौंपे, 23 साल की बेटी का शव देख मां बेहोश

लखनऊ की कोचिंग में आग लगने की घटना में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार सुबह 11 बजे हादसे की जांच के लिए SIT और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने बिल्डिंग की जांच की। SIT टीम में IPS प्रवीण कुमार और IAS अमृत अभिजात शामिल हैं। पढ़िए पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.