Skip to content
Sunday, September 6, 2026
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • uttar pradesh
  • SBI अधिकारी बनकर 2 लाख की ठगी:हरदोई में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज
  • uttar pradesh

SBI अधिकारी बनकर 2 लाख की ठगी:हरदोई में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज

rrshuklaji@gmail.com5 months ago01 mins


हरदोई के सवायजपुर में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का अधिकारी बनकर एक व्यक्ति से 2 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई है। अज्ञात जालसाज ने खाता बंद होने का झांसा देकर पीड़ित से बैंक खाते की जानकारी हासिल की और रकम निकाल ली। इस संबंध में सवायजपुर कोतवाली में शनिवार रात धोखाधड़ी और आईटी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घोड़ीथर निवासी धीरेश ने पुलिस को बताया कि उनका खाता एसबीआई सवायजपुर शाखा में है। 3 अप्रैल को उनके पास दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले एक व्यक्ति ने खुद को भारतीय स्टेट बैंक का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनका खाता बंद हो गया है और उसे चालू करने के लिए खाते से जुड़ी जानकारी देनी होगी। धीरेश ने जालसाज की बातों में आकर अपने खाते से संबंधित जानकारी साझा कर दी। कॉल कटने के बाद उन्हें कोई ओटीपी प्राप्त नहीं हुआ। 7 अप्रैल को जब धीरेश बैंक में लेनदेन के संबंध में जानकारी लेने गए, तो उन्हें पता चला कि 3 अप्रैल की शाम करीब 5:30 बजे उनके खाते से 2 लाख रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं। बैंक से स्टेटमेंट निकलवाने पर धीरेश को पता चला कि यह धनराशि गाजियाबाद जनपद के मोहल्ला नई बस्ती, सुभाष नगर, घूकना रोड निवासी युवराज बहादुर के खाते में भेजी गई है। पुलिस ने धीरेश की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गंभीर धोखाधड़ी और आईटी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Source link

Tagged: 2 lakh rupees Cybercrime Hardoi fraud IT Act case online cheating SBI account fraud SBI officer scam Uttar Pradesh News

Post navigation

Previous: लखनऊ में 11 लाख की साइबर ठगी:बैंक पर लापरवाही का आरोप: FIR के लिए कोर्ट पहुंचा पीड़ित
Next: IPL में कैसा खेल रहे टी-20 वर्ल्ड चैंपियंस:सैमसन ने शतक लगाया, चक्रवर्ती-बुमराह को विकेट नहीं मिल रहे; रिंकू, हार्दिक और अर्शदीप फ्लॉप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

सीतापुर में नदी में डूबे दो की तलाश में फ्लड-टीम:24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, फ्लड यूनिट तलाश में जुटी

rrshuklaji@gmail.com13 minutes ago 0

मेरठ में पूर्वमंत्री याकूब की बंद फैक्ट्री में चोरी:गार्डों को बंधक बनाकर लाखों का सामान ले गए, एक दर्जन बदमाशों ने बोला धावा

rrshuklaji@gmail.com28 minutes ago 0

15 हजार के इनामी समेत दो हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में घायल:आरोपियों ने टीम पर की फायरिंग, बाइक, तमंचे और जिंदा गौवंश बरामद

rrshuklaji@gmail.com43 minutes ago 0

अमरोहा में 6 मिलावटी खाद्य सैंपल पर 3.55 लाख जुर्माना:मावा, पनीर, साबूदाना समेत कई चीजों में मिलावट मिली; 2 लाख जुर्माना

rrshuklaji@gmail.com58 minutes ago 0

Trending News

india
Sanjay Raut Claims Cancer After Prison

Recent Posts

  • Sanjay Raut Claims Cancer After Prison
  • Sanjay Raut Claims Cancer After Prison
  • सीतापुर में नदी में डूबे दो की तलाश में फ्लड-टीम:24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, फ्लड यूनिट तलाश में जुटी
  • ₹46 लाख का पैकेज छोड़ शारदेंदु बने आर्मी अफसर:दो अकादमी से सेना को मिले 595 नए अफसर; इनमें 64 महिलाएं
  • मेरठ में पूर्वमंत्री याकूब की बंद फैक्ट्री में चोरी:गार्डों को बंधक बनाकर लाखों का सामान ले गए, एक दर्जन बदमाशों ने बोला धावा

Archives

  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.