पेट में मिले 51 छर्रे, रीढ़ की हड्डी टूटी:गार्ड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, ज्यादा खून बहने से हुई मौत


हरदोई में बघौली थाना क्षेत्र के तिलक पुरवा में अमरीश सिंह की गोली लगने से मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, गोली उनकी नाभि के ठीक ऊपर लगी थी। पेट को चीरते हुए गोली रीढ़ की हड्डी में जा धंसी, जिससे हड्डी टूट गई। डॉक्टरों को शरीर में नाभि के आसपास करीब 51 छर्रे भी मिले। शनिवार शाम करीब 4 बजे पैनल और वीडियोग्राफी की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, अत्यधिक खून बहने से उनकी मौत हुई। शरीर के अंदर मिला कारतूस का प्लास्टिक हिस्सा पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों को अमरीश के शरीर में छर्रों के अलावा कारतूस में इस्तेमाल होने वाला प्लास्टिक का हिस्सा भी मिला। इसे वाडिंग कहा जाता है। गोली लगने से उनके पेट और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी। कमरे में औंधे मुंह पड़ा मिला था शव दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले अमरीश का शव शुक्रवार सुबह उनके कमरे में औंधे मुंह पड़ा मिला था। पास में उनकी लाइसेंसी दोनाली बंदूक भी रखी मिली थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए। हादसे के बाद परिजनों से हुआ था विवाद परिजनों के अनुसार, अमरीश 6 अक्टूबर को दिल्ली से गांव लौटे थे। गुरुवार देर शाम वह शराब के नशे में बुलेट से घर आ रहे थे। रास्ते में अचानक भैंस सामने आ जाने से उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें उन्हें चोटें आई थीं। घर पहुंचने पर हादसे को लेकर परिजनों से उनकी कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए थे। शुक्रवार सुबह उनका शव मिला। भाई ने शराब पीने की आदत की बात बताई अमरीश के भाई अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि वह शराब पीने के आदी थे। नशे में पहले भी कई बार उनका एक्सीडेंट हो चुका था। अवधेश के मुताबिक, एक बार अमरीश ने टॉयलेट क्लीनर भी पी लिया था। कई साल पहले उन्होंने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की थी, लेकिन परिजनों ने समय रहते बचा लिया था।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह अत्यधिक रक्तस्राव बताई गई है। हालांकि, घटना किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच का विषय है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *