![]()
शामली के कैराना में एमएलसी कोटे से बन रही सड़क के ढाल को लेकर विवाद हो गया है। शनिवार को सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में पहुंचे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग सड़क का ढाल पश्चिम दिशा में स्थित तालाब की ओर किए जाने में रुकावट पैदा कर रहे हैं। इसके चलते सड़क निर्माण का काम रुका हुआ है और रास्ते में पानी भरा है। ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर सड़क का ढाल पश्चिम की ओर कराकर पानी की स्थायी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। ग्राम जगनपुर निवासी मदनपाल, अरुण समेत ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पश्चिम दिशा में करीब 72 बीघा क्षेत्रफल का तालाब है। गांव के पानी की निकासी इसी तालाब की ओर होती है। वर्तमान में एमएलसी कोटे से गांव में कुछ सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। बिजनेश के मकान से जितेंद्र के मकान तक सड़क को उखाड़कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, पहले सड़क का ढाल पूर्व दिशा की ओर रखा गया था, लेकिन वहां पानी की निकासी का कोई रास्ता नहीं है। ऐसे में बारिश और घरों का पानी सड़क पर ही जमा हो रहा है। ग्रामीण अब डॉ. सुशील के मकान से राजेश के मकान तक सड़क का ढाल पश्चिम दिशा में स्थित तालाब की ओर कराने की मांग कर रहे हैं, ताकि पानी की निकासी हो सके। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग सड़क का ढाल पश्चिम की ओर किए जाने का विरोध कर रहे हैं। इसके कारण निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। सड़क पर पानी जमा होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। गंदा पानी भरा होने से रास्ते पर निकलना मुश्किल हो गया है।
Source link
शामली में सड़क ढाल विवाद, रास्ते में पानी भरा:सड़क का ढाल तालाब की ओर कराने की मांग, 200 परिवारों के रास्ते में भरा पानी