जीवित्पुत्रिका परगंगा स्नान के दौरान 5 साल का बच्चा डूबा:गाजीपुर के ददरीघाट पर रोहन बिंद गहरे पानी में बहा, तलाश जारी


गाजीपुर में जीवित्पुत्रिका पर्व पर शनिवार की सुबह 11 बजे ददरीघाट पर गंगा स्नान के दौरान एक पांच साल का बच्चा डूब गया। रौजा क्षेत्र के मिश्रवलिया बरहनिया निवासी रामसेवक बिंद का बेटा रोहन बिंद पानी में बह गया। सूचना मिलने के बाद एनडीआरएफ और 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर, वाराणसी की टीम ने गंगा में बच्चे की तलाश शुरू की। देर शाम तक रोहन का पता नहीं चल सका था। रामसेवक बिंद शनिवार सुबह अपनी पत्नी धानमनी देवी और बेटों रोहन (5) व सोहन (8) के साथ ददरीघाट पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि रामसेवक दोनों बच्चों को कंधे पर बैठाकर गंगा में करीब 100 मीटर अंदर चला गया था। पानी में जाने के दौरान बड़ा बेटा सोहन किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन रोहन गहरे पानी में चला गया और बह गया। यह घटना शनिवार दोपहर करीब 11 बजे की है। रोहन के न मिलने पर मां धानमनी देवी बहुत परेशान थीं। गांव के लोग भी ददरीघाट पर जमा हो गए। परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में तलाश जारी रही, पर देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *