हरदोई में बाढ़ के पानी ने ली मासूम की जान:रातभर तलाश के बाद मिला शव, खेलते हुए घर से पीछे चला गया था


बिलग्राम क्षेत्र में चिरंजू पुरवा गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से दो साल के मासूम अनमोल की मौत हो गई। शुक्रवार शाम घर में खेलते समय वह अचानक घर के पीछे चला गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रातभर परिवार और आसपास के लोगों ने उसे खोजा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार सुबह घर के पीछे भरे बाढ़ के पानी में उसका शव मिला। परिजनों के अनुसार, अनमोल पुत्र सियाराम शुक्रवार शाम करीब 4 बजे घर में खेल रहा था। इसी दौरान वह खेलते-खेलते घर के पीछे चला गया। कुछ देर बाद जब वह दिखाई नहीं दिया तो परिवार के लोगों ने आसपास तलाश की। रात होने तक खोजबीन जारी रही, लेकिन मासूम का पता नहीं चल सका। परिवार के लोग पूरी रात उसकी तलाश में जुटे रहे। शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे अनमोल के चाचा वेदराम और पिता सियाराम घर के पीछे पहुंचे। वहां बाढ़ के पानी में अनमोल डूबा मिला। परिजन उसे तत्काल बिलग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि हाल की बारिश और बाढ़ के कारण गांव में कई स्थानों पर पानी भर गया है। अनमोल के घर के पीछे भी काफी पानी जमा था। इसी पानी में डूबने से उसकी मौत होने की आशंका है। खेती-किसानी करते हैं। अनमोल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *