हापुड़ के थानों में दलालों की नो एंट्री:एसपी के निर्देश पर लगाए पोस्टर, थानों के बाहर लिखा- दलालों का प्रवेश वर्जित


हापुड़ जिले के थानों में दलालों की सक्रियता रोकने के लिए एसपी केजी सिंह ने नई पहल की है। उनके निर्देश पर कई थानों के बाहर ‘दलालों का प्रवेश वर्जित है’ लिखे पोस्टर लगाए गए हैं। थानाध्यक्षों ने भी इन निर्देशों का पालन शुरू कर दिया है। गढ़ कोतवाली से इसकी पहल की गई है। एसपी का लक्ष्य भ्रष्टाचार रोकना और आम लोगों की समस्याओं की सुनवाई करना है। गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में भी ऐसे पोस्टर दिख रहे हैं। पुलिस अनावश्यक रूप से आने-जाने वाले लोगों को सावधान कर रही है, ताकि फरियादियों को परेशानी न हो और बाहरी लोग पुलिस के काम में दखल न दें। गढ़ कोतवाली पुलिस ने जनसुनवाई के लिए हेल्पलाइन नंबर वाले पोस्टर भी लगाए हैं। इन पर थाना प्रभारी और महिला हेल्पलाइन डेस्क के नंबर दिए गए हैं, ताकि पीड़ित सीधे पुलिस से संपर्क कर सकें। पुलिस अधिकारियों के निर्देशों का पालन उधर दलालों के प्रवेश वर्जित वाले बोर्ड जल्द ही जिले के अन्य थानों में भी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि पुलिस अधिकारियों के निर्देशों का पालन हो रहा है। जनसुनवाई को बेहतर बनाने और फरियादियों की समस्याओं को समय पर हल करने पर जोर दिया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *