![]()
नोएडा प्राधिकरण की वित्तीय बैठक 10 अप्रैल से पहले होगी। इसके लिए आईडीसी दीपक कुमार से समय लिया जा रहा है। इस बार कुल 12 से ज्यादा प्रस्तावत रखे जाएंगे। साथ करीब 10 हजार करोड़ का बजट पास किया जाएगा। बैठक में मिक्स लैंड यूज को लेकर बड़ी घोषणा की जा सकती है। जिसमें 18 से 25 मीटर चौड़ी सड़क किनारे बने आवासीय श्रेणी के कुछ हिस्से में कामर्शियल एक्टिविटी की जा सकती है। इसके लिए रेट और क्लॉज तैयार किया जाएगा। जिसे बोर्ड में लाया जाएगा। इसके अलावा स्पोर्टस सिटी से जुड़ी आपत्तियां जिनका निवारण किया जा चुका है उनको रखा जाएगा। बता दे स्पोर्ट सिटी मामले में 8 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। 5 से 10 प्रतिशत तक बढ़ सकती है आवंटन दर
इस बार 5 से 10 प्रतिशत तक आवंटन दरें बढ़ाने, किसानों की मुआवजा दर तय करने सहित अन्य प्रस्ताव रखे जाएंगे। पहले बोर्ड बैठक अप्रैल महीने में ही कराने की तैयारी थी लेकिन एयरपोर्ट के लोकार्पण के चलते पूरा प्रशासन व्यस्त हो गया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए बोर्ड बैठक को टाल दिया गया था। इसके अलावा नए नोएडा व एयरपोर्ट के लिए बजट को मंजूरी, किसानों की मांगों से जुड़े समेत अन्य प्रस्ताव रखे जाएंगे। न्यू नोएडा को मिलेगी रफ्तार
न्यू नोएडा को बसाने के लिए मुआवजा दर तय की जा सकती है। ये दर यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण की मुआवजा दर के आसपास रहने की उम्मीद है। इसका खाका तैयार किया जा चुका है। जिसे बोर्ड रखा जाएगा। पास होने के साथ ही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
Source link
10 अप्रैल तक हो सकती है नोएडा बोर्ड बैठक:लैंड यूज पर बड़ी घोषण, बढेंगी आवंटन दर, 10 हजार करोड़ का बजट, न्यू नोएडा को मिलेगी रफ्तार