![]()
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में मऊ की स्थायी लोक अदालत में खाली पद के लिए इंटरव्यू शुरू हो गए हैं। यह इंटरव्यू 01 अगस्त 2026 (शनिवार) को प्रातः 10:00 बजे से जिला न्यायालय परिसर, मऊ में गठित चयन समिति के समक्ष होगा। सदस्य पद के लिए आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों को अपने मूल शैक्षिक प्रमाण-पत्र, अनुभव संबंधी अभिलेख, फोटोयुक्त पहचान-पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी समय से पूर्व निर्धारित स्थल पर पहुंचकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करें, ताकि साक्षात्कार प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके। स्थायी लोक अदालत के सदस्य पद पर चयन के लिए यह साक्षात्कार चयन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है।
Source link
मऊ स्थायी लोक अदालत सदस्य पद खाली:1 अगस्त को इंटरव्यू, मूल प्रमाण-पत्र लाना अनिवार्य