![]()
कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर बेटी को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। घर से निकली, फिर वापस नहीं लौटी पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी मंगलवार को किसी काम से घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। परिवार ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। गांव के युवक पर लगाया बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप परिजनों का आरोप है कि गांव का रहने वाला अर्जुन सोनकर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उनका कहना है कि अर्जुन का साथी बीरन किशोरी को बाइक से पनकी तक छोड़कर आया था, जिसके बाद दोनों वहां से कहीं चले गए। परिवार ने आशंका जताई है कि किशोरी को जानबूझकर अपने साथ ले जाया गया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल बेटी के लापता होने के बाद से परिवार गहरे सदमे में है। परिजन लगातार उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस से मदद मांगी। घटना के बाद घर में चिंता का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दो टीमें तलाश में जुटीं, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी और आरोपित युवक की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही किशोरी को सकुशल बरामद कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
Source link
सचेंडी में 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हालात में लापता:युवक पर फुसलाकर ले जाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस