मां ने मोबाइल चलाने से रोका…युवती ने लगाई फांसी:वाराणसी में पुलिस ने शव फंदे से उतारा, फॉरेंसिक टीम पहुंची, परिजनों में मचा कोहराम


वाराणसी में मां के मोबाइल चलाने से मना करने पर बेटी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। परिजन बाहर दरवाजा पीटते रहे लेकिन युवती ने दरवाजा नहीं खोला। मां से नाराज होकर युवती ने फांसी लगा ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दरवाजा तुड़वाया गया। अंदर युवती का शव कुंडे से लटका मिला। इसके बाद उसे फंदे से उतारा गया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाई। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा के एक मकान में हनुमान चौरसिया किराए पर परिवार के साथ रहते हैं। उनके साथ पत्नी, बेटा और बेटी पूजा चौरसिया(19) भी रहती है। एक बेटा और बेटी की पहले शादी हो चुकी है वे अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। हनुमान चौरसिया बेटी पूजा की शादी की तैयारी में लगे थे लेकिन पूजा के फोन चलाने की आदत से पूरा परिवार परेशान हो गया। पिछले दिनों कई बाद घर में रातभर फोन पर बात करने के लिए विवाद भी हुआ लेकिन पूजा मानने को तैयार नहीं हुई। बुधवार की रात पूजा फोन लेकर कमरे के बाहर चली गई और रात भर फाेन चलाती रही। उनकी मां ने टोका तो सोशल मीडिया पर रील देखने की बात कहकर नाराज हो गई। इसके बाद सुबह मां ने नाराजगी जताई तो दोनों में बहस हो गई। इसके बाद पूजा घर के अंदर गई और खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद चौकी पर सिलेंडर रखकर पंखे के कुंडे में दुपट्‌टे से फंदा बनाकर फंसा लिया, खिड़की से मां चीखती चिल्लाती रही लेकिन पूजा ने एक भी नहीं सुनी। आनन फानन में पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया गया लेकिन कुंडी नहीं टूटी। इसके बाद सिगरा पुलिस को बुलाया और दरवाजा तोड़ा गया। इसके बाद एसीपी चेतगंज शुमम सिंह भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि मृतका पूजा को मां सावित्री चौरसिया ने देर रात मोबाइल चलाने के लिए मना किया था। वह अपने मृतका दो भाई और दो बहन थी एक भाई और एक बहन की शादी हो चुकी है। यह तीसरे नंबर की थी जो कक्षा 5 तक की शिक्षा ग्रहण की थी इसके बाद स्कूल छोड़ दिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *