14 दिन की कस्टडी में जेल गया छात्र नेता:DDU में दो गुटों में हुई थी झड़प, सोशल मीडिया पर बयानबाजी को लेकर बढ़ा विवाद


DDU के गेट के सामने मंगलवार को दो छात्र गुटों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस ने छात्र नेता सतीश प्रजापति को 14 दिन की कस्टडी में जेल भेज दिया। जबकि अन्य के खिलाफ FIR दर्ज किया गया। सभी पर गिरोह बनाकर ABVP के कार्यकर्ताओं को गाली- गलौज कर जान से मारने के उद्देश्य से हमला करने और धमकी देने का आरोप है। विवाद सोशल मीडिया पर चल रहे बयानबाजी को लेकर हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानिए क्या है पूरा मामला…
मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गेट के सामने दो छात्र गुटों में झड़प हो गई। 20 से अधिक छात्रों के बीच आरोप- प्रत्यारोप लगाते हुए आपस में हाथापाई शुरू हो गई थी। सूचना पर पहुंची विश्वविद्यालय चौकी की पुलिस ने बीच बचाव करते हुए विवाद को कंट्रोल किया। उसके बाद दोनों पक्षों को कैंट थाने ले जाया गया। इस दौरान दोनों गुटों के समर्थकों की भारी भीड़ थाने पर जुटी रही। पुलिस ने पूरी बात को विस्तार से जाना। करीब दो घंटे तक माहौल गरम रहा। वहीं विश्वविद्यालय गेट पर भी समर्थकों की भीड़ बहुत देर तक जुटी है। ABVP कार्यकर्ता ने दी तहरीर
इस मामले में ABVP के विभाग संयोजक प्रशांत त्रिपाठी ने तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उज्जवल सिंह, सतीश प्रजापती, सत्यम गोस्वामी अन्य कई लोग गिरोह बनाकर गाली गलौज कर जान से मारने के उद्देश्य से हमला किया। आरोप है कि हमला करने आये सभी लोगो के पास अवैध असलहा था। आरोपियों ने पीड़ित को बम से उड़ा देने की धमकी दी। साथ ही सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके साथियो को जातीसूचक गालिया देकर उकसाने का काम किया। बम से मरवाने की धमकी देने का भी आरोप
प्रशांत त्रिपाठी का कहना है कि आरोपियों की ओर से मुख्यमंत्री के शहर में हम राज करने और सभी छोटी जाती के लोग हमारी गुलामी करवाने की बात कही जा रही है। साथ ही गुलामी न करने पर बम से मरवाने की धमकी देने का भी आरोप लगा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय परिसर में जाते वक्त बाहरी लोगों को बुलाकर उनपर हमला करवाया गया। साथ ही जेब से कुछ रुपयों की छिनैती भी की गई। इस घटना के बाद पीड़ित के मन में डर बैठ गया है। आगे की कार्रवाई जारी
कैंट थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है। जबकि एक को 14 दिन की कस्टडी में जेल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। समर्थक बोले- शेर जल्दी वापस आएगा
वहीं गिरफ्तारी की खबर सुनते ही सतीश के तमाम लोग उसके समर्थन में उतर गए हैं। सोशल मीडिया पर ‘शेर जल्दी वापस आएगा’ कमेंट करके सपोर्ट दिखा रहे हैं। वहीं तमाम समर्थकों ने चिंता भी जताई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *