![]()
वाराणसी में गंगा का जलस्तर घटने के बाद दशाश्वमेध घाट पर बाढ़ का कचरा दिखाई देने लगा। रविवार को नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक और गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने घाट पर बिखरी प्लास्टिक की बोतलें, पॉलीथिन, धार्मिक सामग्री और अन्य कचरा एकत्र किया। राजेश शुक्ला ने कहा कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद गंगा किनारे बचा कचरा दोबारा नदी में पहुंच सकता है। इससे जलीय जीवन और नदी के पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंचने का खतरा है। उन्होंने लोगों से गंगा किनारे कचरा न फेंकने और आस्था के साथ स्वच्छता की जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
Source link
दशाश्वमेध घाट पर सफाई अभियान:गंगा सेवक ने एकत्र किया कचरा, प्लास्टिक और पॉलीथिन से मुक्ति अभियान