![]()
चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र के खंडेवा गांव में शनिवार रात सांप के काटने से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। खंडेवा गांव निवासी कुसुमिया पत्नी सुदर्शन प्रसाद साहू शनिवार रात घर पर थीं। इसी दौरान उन्हें सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन बिना देर किए उन्हें इलाज के लिए सीएचसी मऊ ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी।
डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार दोपहर करीब 1 बजे महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे, जहां अंतिम संस्कार की तैयारी की गई। ग्रामीणों के मुताबिक, बारिश के मौसम में गांवों में सांप काटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। लोगों से रात में घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने और रोशनी का इस्तेमाल करने की अपील की गई है। सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तत्काल अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई है।
Source link
चित्रकूट में सांप काटने से महिला की मौत:मऊ के खंडेवा गांव में हुई घटना, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम