![]()
तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में रविवार को सड़क डिवाइडर से टकराने के बाद कार में आग लग गई। हादसे में कार चला रहे डॉक्टर की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 7:15 बजे हैदराबाद-खम्मम हाईवे पर पिल्ललमारी फ्लाईओवर के पास हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार की ड्राइविंग सीट पर एक जला हुआ शव मिला। पुलिस ने बताया कि पास के टोल गेट की जानकारी और कार के अस्थायी रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतक की पहचान के. जगदीश के रूप में हुई। वह खम्मम जिले के एक अस्पताल में न्यूरोसर्जन थे। जगदीश खम्मम से हैदराबाद अपने परिवार से मिलने जा रहे थे। खबर लगातार अपडेट कर रहे हैं।
Source link
तेलंगाना में डॉक्टर की कार में जिंदा जलकर मौत:डिवाइडर से टकराने से हादसा हुआ, पुलिस को सीट पर बंधा हुआ शव मिला