बहराइच में झाड़ियों में मिला युवक का शव:संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा


बहराइच में भारत-नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा कोतवाली क्षेत्र के रंजीत बोझा गांव में रविवार सुबह करीब नौ बजे हड़कंप मच गया। प्राथमिक विद्यालय जाने वाले रास्ते के किनारे झाड़ियों में 22 साल के एक युवक का शव मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। मृतक की पहचान गांव निवासी तसव्वर उर्फ शब्बीर के रूप में हुई है। बताया गया कि शव गांव के ही चौकीदार के बाग की झाड़ियों में पड़ा था। प्राथमिक विद्यालय की ओर जाने वाले रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर सबसे पहले शव पर पड़ी थी। यह खबर गांव में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक के परिवार में दो बेटियां हैं। युवक की मौत से परिवार के सामने आर्थिक और सामाजिक दिक्कतें बढ़ गई हैं। सूचना मिलने पर रुपईडीहा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी रुपईडीहा हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल पाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *