प्रतापगढ़ में 27 साल से सज रहा गणेश पंडाल:सराफा मोहल्ले में 'कान्हा तुमने जो बंसी बजाई' जैसे भक्ति गीत पर झूमे श्रद्धालु


प्रतापगढ़ में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर के सराफा मोहल्ले में स्थापित भव्य गणेश प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बड़ी संख्या में लोग पंडाल पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। गुरुवार रात 10 बजे यहां जन जागरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। भक्ति गीतों पर कलाकारों ने दी प्रस्तुति गणेश उत्सव के दौरान पंडाल में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। सांस्कृतिक झांकियों के साथ नृत्य कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कलाकारों ने ‘कान्हा तुमने जो बंसी बजाई, राधा दौड़ी यमुना पर, दौड़ी राधा आई रे’ भक्ति गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। प्रस्तुति देखकर श्रद्धालु भी भक्तिमय माहौल में झूम उठे। 27 साल से स्थापित हो रही गणेश प्रतिमा पंडाल के आयोजक प्रहलाद खंडेलवाल ने बताया कि सराफा मोहल्ले में पिछले 27 साल से लगातार गणेश प्रतिमा स्थापित की जा रही है। प्रतिमा को पांच दिनों तक पंडाल में रखा जाता है, इसके बाद विसर्जन किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार प्रतिमा महाराष्ट्र के नासिक से मंगाई गई है। उत्सव के पांचों दिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। एक दिन रक्तदान शिविर लगाया गया था, जबकि गुरुवार को गरबा और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसके बाद भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। शांतिपूर्ण शोभायात्रा से होती है विसर्जन की विदाई आयोजकों के मुताबिक, गणेश प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा भी उत्सव की खास विशेषता है। इसमें डीजे और तेज साउंड का इस्तेमाल नहीं किया जाता, बल्कि धार्मिक रीति से शांतिपूर्ण शोभायात्रा निकाली जाती है। आयोजकों का कहना है कि यही उनके गणेश उत्सव की अलग पहचान है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *