प्रयागराज में कोटेदारों ने जलाए ‘आशीर्वाद के दीये’:कार्डधारकों ने भी लिया हिस्सा, सोरांव तहसील के सभी ब्लाक में हुआ भव्य आयोजन


सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को प्रयागराज में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर कोटेदारों ने दीप प्रज्वलित किए। कार्यक्रम में राशन कार्डधारकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दीप जलाकर तस्वीरें व वीडियो साझा किए। सोरांव तहसील के साथ ही मऊआइमा, सोरांव, होलागढ़, कौड़िहार समेत कई क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। आपूर्ति निरीक्षक नवीन तिवारी के निर्देशन में अलग-अलग स्थानों पर कोटेदारों और कार्डधारकों ने दीप जलाए। कोटेदार संघ के पदाधिकारी भी हुए शामिल कार्यक्रम में कोटेदार संघ के अध्यक्ष प्रकाश त्रिपाठी के साथ हरिशंकर यादव, घनश्याम तिवारी, संजय जायसवाल समेत कई कोटेदार शामिल हुए। इसके अलावा विभिन्न ब्लॉकों के कोटेदारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर अभियान में भागीदारी की। सभी ब्लॉकों में हुआ आयोजन होलागढ़, मऊआइमा, कौड़िहार, सोरांव समेत अन्य ब्लॉकों में भी कोटेदारों ने कार्डधारकों के साथ दीप प्रज्वलित किए। ओम प्रकाश, रमेश, सूर्य प्रकाश, निर्मला देवी और शंकर लाल, पंकज, समेत कई कोटेदारों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही। कोटेदारों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों के माध्यम से लोगों को अभियान से जोड़ने और सामूहिक भागीदारी को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *