इंडिगो ने बढ़ाईं एड-ऑन सर्विसेज की दरें:एक्स्ट्रा बैगेज, शिशु किराया, अकेले सफर करने वाले बच्चों का किराय महंगा; जानें किस सुविधा पर कितने रुपए बढ़े


इंडिगो एयरलाइन ने अपनी एड-ऑन सर्विसेज महंगी कर दी है। एयरलाइन ने एक्स्ट्रा बैगेज, बच्चों के सफर, अकेले सफर करने वाले बच्चों और प्रायोरिटी चेक-इन जैसी सुविधाओं के शुल्क बढ़ा दिए हैं। अगर आप भी आने वाले दिनों में इंडिगो की फ्लाइट से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो इस किराया बढ़ोतरी से जुड़ी पूरी जानकारी नीचे दिए गए सवाल-जवाब से समझ सकते हैं: सवाल 1. इंडिगो एयरलाइन ने किन सर्विसेज के चार्ज बढ़ाए हैं? जवाब. इंडिगो ने अपनी एड-ऑन सर्विसेज की दरों में संशोधन किया है। इसके तहत एक्स्ट्रा बैगेज चार्ज, 2 साल से छोटे बच्चों का किराया, अकेले सफर करने वाले बच्चों के लिए अनएकम्पनीड माइनर चार्ज और प्रायोरिटी चेक-इन/बोर्डिंग सर्विस के रेट बढ़ा दिए गए हैं। सवाल 2. एक्स्ट्रा बैगेज ले जाने पर अब कितना शुल्क देना होगा? जवाब. एयरलाइन ने एक्स्ट्रा बैगेज चार्ज में 100 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। पहले तय सीमा से ज्यादा सामान होने पर 700 रुपए प्रति किलो का चार्ज लगता था। सवाल 3. छोटे बच्चों के हवाई टिकट पर कितनी बढ़ोतरी हुई है? जवाब. 3 दिन से लेकर 2 साल तक के शिशुओं के लिए लगने वाले शुल्क में 1,000 रुपए का इजाफा हुआ है। पहले इसके लिए 2,000 रुपए देने होते थे, जिसे बढ़ाकर अब 3,000 रुपए कर दिया गया है। सवाल 4. क्या छोटे बच्चों को अलग से सीट मिलती है? जवाब. नहीं, इस अरेंजमेंट के तहत अलग सीट अलॉट नहीं की जाती है। वे अपने गार्जियन/पेरेंट्स के साथ ही बैठते हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके नाम का टिकट बुक करना अनिवार्य होता है। सवाल 5. अकेले सफर करने वाले बच्चों के लिए चार्ज में कितना बदलाव आया है? जवाब. 5 से 12 साल के जो बच्चे बिना किसी वयस्क के अकेले उड़ान भरते हैं, उनके लिए घरेलू उड़ानों पर शुल्क 5,000 रुपए से बढ़ाकर 5,999 रुपए कर दिया गया है। सवाल 6. इंटरनेशनल फ्लाइट्स में अकेले सफर करने वाले बच्चों का कितना किराया लगेगा? जवाब. इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए रिवाइज्ड स्ट्रक्चर के तहत अब 12,999 रुपए तय किया गया है। सवाल 7. लाइन से बचने के लिए फास्ट फॉरवर्ड सर्विस का नया रेट क्या है? जवाब. प्रायोरिटी चेक-इन और बोर्डिंग सुविधा देने वाली ‘फास्ट फॉरवर्ड’ सर्विस का डोमेस्टिक चार्ज 500 रुपए से बढ़ाकर 650 रुपए कर दिया गया है। वहीं, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए इस सर्विस का चार्ज 850 रुपए प्रति सेक्टर रखा गया है। सवाल 8. इंडिगो ने शुल्क में यह बढ़ोतरी क्यों की है? जवाब. एयरलाइन सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो समय-समय पर अपनी एक्स्ट्रा सुविधाओं की समीक्षा करती है। चार्जेस में यह बदलाव उसी रूटीन प्रोसेस का हिस्सा है। सवाल 9. इस फैसले से आम यात्रियों पर क्या असर पड़ेगा? जवाब. जो यात्री अतिरिक्त लगेज के साथ ट्रैवल करते हैं, बच्चों के साथ सफर कर रहे हैं या प्रायोरिटी बोर्डिंग की सुविधा लेते हैं, उनका कुल ट्रैवल बजट बढ़ जाएगा। हालांकि, बिना किसी अतिरिक्त सामान या सर्विस के सफर करने वाले यात्रियों के बेस टिकट किराए पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। रीडर टिप्स :

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *