पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान:जिला अस्पताल में फल बांटे, सीएचसी में रक्तदान और मगहर में पौधारोपण


संतकबीर नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिले में कई कार्यक्रम किए। दोपहर 3 बजे जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे गए। गुरुवार शाम 4 बजे वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की गई। खलीलाबाद सीएचसी में रक्तदान शिविर और मगहर में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। शाम 7 बजे कबीर निर्माण स्थल पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल दोपहर 3 बजे सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, एमएलसी सुभाष यदुवंश और धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान कार्यकर्ताओं के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। यहां मरीजों को फल बांटे गए और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। इसके बाद शाम 4 बजे भाजपा नेताओं ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने बुजुर्गों का हालचाल जाना और उनके साथ समय बिताया। सीएचसी में रक्तदान शिविर, मंदिर में पूजा खलीलाबाद सीएचसी में रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया गया। लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। विधायक अंकुर राज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ समय मंदिर में दीप जलाकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सेवा है। कार्यकर्ताओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं को समझना चाहिए और समाधान में मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। मगहर में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश नगर पंचायत मगहर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया। पूर्व चेयरमैन नुरुज्जमा अंसारी, पूर्व अध्यक्ष संगीता वर्मा, संयोजक अरुण गुप्ता, किसान मोर्चा जिला मंत्री विद्याधर यादव, अत्रेश श्रीवास्तव और अवधेश सिंह ने पौधे लगाए। युवा मोर्चा के अंबेश कृष्णा पांडेय, माधवेंद्र तिवारी और रविशंकर सिंह ने भी पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कोपिया मंदिर परिसर में भी हुए कार्यक्रम बघौली के कोपिया मंदिर परिसर में विधायक अनिल त्रिपाठी ने डीएम आलोक कुमार की मौजूदगी में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, आदित्य यादव, विधानसभा संयोजक धनंजय पांडेय समेत पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कबीर निर्माण स्थल पर जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’ शाम 7 बजे कबीर निर्माण स्थल पर दीप जलाकर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम किया गया। इस दौरान सेवा, समर्पण और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया। भाजपा नेताओं ने बताया कि यह आयोजन प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में ‘सेवा और समर्पण के 25 साल’ पूरे होने के मौके पर चल रहे अभियान का हिस्सा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *