मिर्गी का दौरा पड़ने से नहर में गिरा युवक:12 घंटे बाद बेला रामगंगा नहर से मिला शव, परिजनों में मातम


अलीपुर निवासी 25 वर्षीय आशुतोष सविता का शव रविवार सुबह बेला रामगंगा नहर से बरामद हुआ। परिजनों के मुताबिक, शनिवार शाम नहर किनारे टहलते समय अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से वह नहर में गिर गया था। इसके बाद से पुलिस और ग्रामीण उसकी तलाश कर रहे थे। PAC की 12 सदस्यीय टीम ने शुरू किया सर्च अभियान रविवार सुबह करीब 5 बजे 43वीं पीएसी एटा के हेड कांस्टेबल श्याम सुंदर के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची। टीम ने नहर में सर्च अभियान शुरू किया। करीब ढाई घंटे की तलाश के बाद सुबह करीब 7:30 बजे टीम को युवक का शव मिल गया। शव मिलने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। शनिवार रात भी चला था रेस्क्यू अभियान इससे पहले शनिवार रात पुलिस, फायर ब्रिगेड, गोताखोरों और ग्रामीणों ने देर रात तक नहर में आशुतोष की तलाश की थी। हालांकि, अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान में परेशानी आ रही थी। इसके चलते रात में तलाश को रोकना पड़ा था।
परिवार में सबसे बड़ा था आशुतोष परिजनों के अनुसार, आशुतोष की कमलपुर नहर के पास कटिंग की दुकान थी। उसकी मां का नाम रजनी देवी है। वह परिवार में सबसे बड़ा था। उसकी बहन ज्योति, छोटी बहन राखी और भाई आरनु (18) व आदित्य (15) हैं। आशुतोष की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए औरैया के चिचोली भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *