![]()
बेटियों को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से थाना जानी क्षेत्र के चड्ढा पब्लिक स्कूल में आगामी 14 सितम्बर को एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर ‘अखिल विद्या सेवा ट्रस्ट’ एवं ‘मिशन शक्ति उत्तर प्रदेश’ द्वारा गठित ‘टीम तेजस्विनी’ के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जिसका मकसद युवतियों में आत्मविश्वास जगाना है। अखिल विद्या सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला ने इस पहल की जानकारी देते हुए बताया कि बेटियों को सशक्त बनाने के लिए ट्रस्ट ने मिशन शक्ति के विशेष सहयोग से ‘टीम तेजस्विनी’ का गठन किया है। यह टीम केवल एक आयोजन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आने वाले समय में प्रदेश के सभी स्कूलों, कॉलेजों एवं अन्य क्षेत्रों में जाकर ऐसे जागरूकता और प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करेगी। शिविर में 300 से अधिक युवतियां लेंगी हिस्सा चड्ढा पब्लिक स्कूल में 14 सितंबर को होने वाले इस शिविर में 300 से अधिक युवतियां भाग लेंगी, जहां उन्हें अपनी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से भी पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है। तैयारियों की हुई समीक्षा, इन्हें मिली जिम्मेदारी कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर अखिल विद्या समिति की अध्यक्ष पूनम रुहेला और टीम तेजस्विनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वाति चौधरी ने गहन समीक्षा की। उन्होंने सभी प्रशिक्षकों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर शिविर के सुचारू संचालन के लिए ओजस्विनी, जिया, वंशिका, तान्या और छवि सिंह को विशेष कार्यभार सौंपा गया है।
Source link
मेरठ में 'टीम तेजस्विनी' का विशेष शिविर 14 को:300 से अधिक बेटियां बनेंगी सशक्त और आत्मनिर्भर