बरेली में महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर शोभायात्रा:'कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति यज्ञ' आयोजित, 'राम हैं तो राष्ट्र है…' नारा गूंजा


विश्व हिन्दू महासंघ, बरेली इकाई की ओर से शनिवार (12 सितंबर 2026) को राष्ट्रसंत महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ‘श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति यज्ञ’ और एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष देवेश कुमार पटेल के नेतृत्व में निकाली गई इस शोभायात्रा में संगठन के तमाम पदाधिकारियों और गणमान्य अतिथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा के दौरान भाजपा (आंवला किसान मोर्चा) के जिलाध्यक्ष नीरज पटेल ने उपस्थित लोगों को सनातन धर्म की एकता, अखंडता एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया। वहीं, विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश मंत्री अशोक अग्रवाल और राजेश मौर्य ने संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनसे समाजहित एवं राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मंडल प्रभारी प्रिंस देव शर्मा ने भी आपसी संगठन और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने पर जोर दिया। शोभायात्रा के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए संगठन के जिला महामंत्री पुनीत शर्मा ने धार्मिक जागरूकता और हिंदू एकता का कड़ा संदेश दिया। उन्होंने अपने प्रभावशाली संबोधन में कहा, “राम हैं तो राष्ट्र है, कृष्ण हैं तो धर्म है, शिव हैं तो रक्षा है और योगी हैं तो विश्वास है।” इस भव्य शोभायात्रा और मुक्ति यज्ञ में विश्व हिन्दू महासंघ के जिला, महानगर, तहसील, ब्लॉक, नगर पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *