Delhi BRICS Summit | Rahul Gandhi Meets Malaysia PM Anwar Ibrahim

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में BRICS समिट के बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच ब्रेकफास्ट पर बैठक हुई।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी इस मीटिंग में शामिल हुईं। कांग्रेस की ओर से X पर शेयर की गई तस्वीरों में राहुल गांधी और अनवर इब्राहिम एक-दूसरे से बातचीत करते और मुस्कुराते नजर आए।

देखिए मुलाकात की 2 तस्वीरें…

BRICS समिट में पीएम मोदी ने किया नेताओं का स्वागत

दिल्ली में BRICS समिट 12 और 13 सितंबर को आयोजित हुआ है। आज समिट का आखिरी दिन है। पहले दिन पीएम मोदी ने भारत मंडपम में विभिन्न देशों के नेताओं का स्वागत किया।

इनमें मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद, वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग, बुरुंडी के राष्ट्रपति एवरिस्ट नदायिशिमिये, कजाखस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव और युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो शामिल रहीं।

शनिवार को जारी हुआ नई दिल्ली घोषणा-पत्र

BRICS देशों ने शनिवार को नई दिल्ली घोषणा-पत्र 2026 को अपनाया। इसमें पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ रहे तनाव पर गहरी चिंता जताई गई। घोषणा-पत्र में सभी पक्षों से अधिकतम संयम बरतने और ऐसे कदमों से बचने की अपील की गई, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है।

गाजा और इजराइल-फिलिस्तीन मुद्दे पर भी चर्चा

घोषणा-पत्र में इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष के स्थायी समाधान के लिए दो-राष्ट्र समाधान के प्रति BRICS के समर्थन को दोहराया गया। साथ ही फिलिस्तीन के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्थागत सहयोग बढ़ाने की जरूरत बताई गई।

BRICS ने गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने की जिम्मेदारी को लेकर भी इजराइल के कानूनी दायित्व को रेखांकित किया। बयान में क्षेत्र में मानवीय स्थिति को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका पर जोर दिया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.