झांसी में एक्सीडेंट में घायल युवक ने दम तोड़ा:24 दिन से चल रहा था इलाज, रोडवेज बस ने टक्कर मारी थी


झांसी में सड़क हादसे में घायल युवक ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। 24 दिन पहले उसे रोडवेज बस ने टक्कर मार दी थी। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर एक पैर काट दिया था, इसके बावजूद युवक की जान बच बच पाई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करा रही है। हादसा सदर थाना क्षेत्र के भगवंतपुरा गांव के पास हुआ था। पत्नी से हो गया था तलाक मृतक का नाम सज्जन रायकवार (32) पुत्र किशन रायकवार था। वह भगवंतपुरा गांव का रहने वाला था। सज्जन दो भाइयों में बड़ा था। उसकी दो बहनें हैं। चारों की शादी हो चुकी है। चचेरे भाई कालका प्रसाद ने बताया- सज्जन मजदूरी करता था। उसकी शादी लगभग 7 साल पहले हुई थी। मगर 3 साल बाद ही दोनों के बीच तलाक हो गया। सज्जन के पिता किशन की 5 साल पहले मौत हो चुकी है। अब सज्जन अपनी मां बबली के पास रहता था। 17 अगस्त को सज्जन मजदूरी के पैसे लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी थी। पहिए के नीचे आने से सज्जन का एक पैर बुरी तरह खराब हो गया था। तब उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर डॉक्टरों ने पैर को काट दिया था। इसके बावजूद सज्जन की जान नहीं बच पाई। इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *