OneTag Launch Mumbai | Nitin Gadkari Fastag Bank Switch Service

1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अब फास्टैग यूजर्स को अपना बैंक बदलने के लिए गाड़ी की विंडशील्ड पर लगा पुराना स्टिकर हटाने, या नया फिजिकल टैग लगवाने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर भी नहीं बदलना पड़ेगा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वाहन चालकों के लिए वनटैग (OneTag) नाम की नई सर्विस लॉन्च की है। इस नई सुविधा को मुंबई में आयोजित ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026’ के दौरान लॉन्च किया गया।

पुराना अकाउंट बंद नहीं करना पड़ेगा

  • पुरानी व्यवस्था: अभी फास्टैग यूजर को बैंक बदलने के लिए पुराना टैग अकाउंट बंद करना पड़ता था। इसके बाद नए सिरे से ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया पूरी कर नया फिजिकल स्टीकर हासिल करना होता था।
  • नई व्यवस्था: अब यूजर को पुराना अकाउंट बंद नहीं करना पड़ेगा और एक ही फास्टैग स्टिकर अलग-अलग बैंकों के बीच पोर्टेबल हो जाएगा।

टोल प्लाजा पर कोई बदलाव नहीं

टोल प्लाजा पर टैक्स कटने का तरीका बिल्कुल पहले जैसा ही रहेगा, उसमें कोई बदलाव नहीं होगा। आपको टोल पर गाड़ी रोकने या कुछ नया करने की जरूरत नहीं है।

बैकएंड में सारा कंप्यूटर सिस्टम नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (NPCI) संभालेगा, जो नए बैंक की जानकारी अपने-आप अपडेट कर देगा। यानी आपके लिए टोल प्लाजा से गुजरने की प्रोसेस में बिल्कुल नहीं बदलेगी।

प्लास्टिक कचरा घटेगा, री-इश्यू का खर्च बचेगा

सरकार को उम्मीद है कि इस पोर्टेबिलिटी सर्विस से बार-बार नए फिजिकल FASTag बनाने, उन्हें डिस्पैच करने और री-इश्यू करने की जरूरत काफी कम हो जाएगी। इससे पर्यावरण और संसाधन दोनों की बचत होगी।

नॉलेज पार्ट: क्या होता है NETC और RFID?

रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन: यह एक ऐसी वायरलेस तकनीक है जो रेडियो तरंगों का उपयोग करके फास्टैग स्टीकर में लगे चिप से डाटा पढ़ती है और बिना गाड़ी रोके टोल कलेक्शन संभव बनाती है। नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन: यह NPCI द्वारा बनाया गया एक इंटरऑपरेबल प्लेटफॉर्म है, जो पूरे भारत के टोल प्लाजा, बैंकों और वाहन मालिकों को एक डिजिटल नेटवर्क से जोड़ता है।

—————–

ये खबर भी पढ़ें…

देशभर में आज बैंकों की हड़ताल: मध्यप्रदेश में 5500 करोड़ के कारोबार पर असर, शनिवार-रविवार को भी छुट्टी के चलते बंद रहेंगे

SBI, PNB और यूनियन बैंक सहित देशभर के सरकारी और कुछ निजी बैंक आज से लगातार तीन दिन बंद रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 2 साल से अटकी 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर शुक्रवार को एक दिन की हड़ताल कर रहे हैं।

12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। अगर सरकार और बैंक मैनेजमेंट ने मांगें नहीं मानीं, तो 26 अक्टूबर से देशभर के बैंकों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो जाएगी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.