![]()
कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र के औधन गांव में पूर्व प्रधानपति बादाम सिंह की हत्या के विरोध में रविवार को परिजनों और ग्रामीणों ने नेवादा-तिल्हापुर मोड़ मार्ग पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। इस घटना के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। शुक्रवार देर रात गौशाला में सो रहे प्रधानपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराने की कोशिश की लेकिन परिजने अपनी मांग को लेकर अड़े रहे। सड़क जाम कर करीब एक घंटे से हंगामा जारी है। परिजनों का आरोप है कि हत्या के आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है, जिससे उनमें रोष है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के साथ ही उनके ‘एनकाउंटर’ की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक पुलिस ठोस कार्रवाई नहीं करती, तब तक वे जाम समाप्त नहीं करेंगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सराय अकिल और पिपरी थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात रही। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। चक्का जाम के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। काफी देर तक चले गतिरोध के बाद, पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी और जांच निष्पक्ष तरीके से जारी है। उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानपति बादाम सिंह की शुक्रवार रात गांव के बाहर गौशाला में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दे रही है।
Source link
पूर्व प्रधानपति का शव रखकर परिजनों ने किया चक्काजाम:कौशांबी में गोली मारकर हुई थी हत्या, एक घंटे से हंगामा जारी