प्रेमी की मौत, प्रेमिका ने भी की आत्महत्या की कोशिश:अलग-अलग घरों में फंदे पर मिले दोनों, युवक के पिता ने हत्या का लगाया आरोप


बाराबंकी में सिद्धौर क्षेत्र के टेड़वा गांव में बुधवार रात करीब 9:30 बजे युवक और युवती ने अलग-अलग घरों में फांसी लगाने की कोशिश की। युवक की मौत हो गई, जबकि युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हिमांशु यादव थानपुर धौरहरा निवासी दुर्गा प्रसाद यादव का बेटा था। वह अपने ननिहाल में रह रहा था। गांववालों के मुताबिक, हिमांशु और जूली गौतम के बीच करीब एक साल से प्रेम प्रसंग था। जूली की शादी करीब तीन साल पहले अवनीश गौतम से हुई थी। हिमांशु की मौत के बाद युवती ने भी की कोशिश परिजनों के अनुसार, हिमांशु की मौत की जानकारी मिलने के बाद जूली ने भी फांसी लगाने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पिता ने लगाया हत्या का आरोप हिमांशु के पिता दुर्गा प्रसाद ने बेटे की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अगर हिमांशु ने खुद फांसी लगाई थी तो कमरे का दरवाजा तोड़े जाने या अन्य सबूत क्यों नहीं मिले। उन्होंने जूली के ससुरालवालों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया सूचना मिलने पर कोठी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस दोनों के रिश्ते, घटना की वजह और युवक की मौत से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई कोठी थाना प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *