गो-आश्रय स्थलों में 2माह का भूसास्टॉक सुरक्षित रखने का निर्देश:सरकार ने 'भूसा बैंक' बनाने और अग्रिम भंडारण के दिए आदेश


उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी स्थाई और अस्थाई गो-आश्रय स्थलों में आगामी दो माह का भूसा स्टॉक सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है। इस पहल का उद्देश्य निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण को सुनिश्चित करना है। इसी के निर्देशों के तहत,सोनभद्र मे भी प्रत्येक गौशाला में ‘भूसा बैंक’ स्थापित करने और सूखे चारे का अग्रिम भंडारण करने को कहा गया है। जिले में संचालित गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को सुचारु रखने और निराश्रित गोवंश के लिए पर्याप्त आहार व संरक्षा सुनिश्चित करने पर गंभीरता से लेने को कहा गया है। इस संबंध में, गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के लिए कम से कम एक माह के भूसे का स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए हैं। व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए जिले के अधिकारियों को औचक निरीक्षण करने का भी आदेश दिया गया है। बता दें कि अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी गोशाला में भूसा, पशु आहार या साइलेज की कमी नहीं होनी चाहिए। मंडलीय अधिकारियों के निरीक्षण में ऐसी खामियां पाए जाने पर संबंधित जिले के जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वही मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि शासन गोशालाओं में जानवरों को समय पर भूसा-पानी और उपचार उपलब्ध कराने को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में कवायद शुरू कर दी गई है और जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर जिले की सभी गोशालाओं में ‘भूसा बैंक’ का निर्माण कराया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *