दलित किशोरी से बुजुर्ग ने की छेड़खानी:हाथरस में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार


हाथरस में 13 वर्षीय दलित किशोरी से छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग ने किशोरी को गलत नीयत से पकड़ लिया और उसके साथ छेड़खानी की। घटना की जानकारी किशोरी ने अपने परिजनों को दी। इसके बाद उसके ताऊ ने हाथरस गेट थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस पुलिस ने किशोरी के परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान समसुद्दीन पुत्र हुसेन खां के रूप में हुई है। वह शहर के कोठी बेलनशाह का रहने वाला बताया गया है और दूध का काम करता है। परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। किशोरी और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *