बहराइच में देर रात बदला मौसम:15 मिनट की बारिश से उमस-गर्मी से राहत मिली, तापमान 4 डिग्री गिरकर 26 पर पहुंचा


बहराइच में रविवार देर रात मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दिनभर की गर्मी और उमस के बाद रात करीब 10 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद ठंडी हवाएं चलने लगीं। दिनभर उमस से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दिनभर तेज धूप और उमस के कारण लोग परेशान रहे। शाम के बाद भी उमस का असर कम नहीं हुआ था। रात में बारिश होने के बाद तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। कुछ इलाकों में सड़क पर जमा हुआ पानी बारिश से मौसम सुहाना हो गया, लेकिन कुछ इलाकों में सड़कों पर पानी और कीचड़ जमा हो गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। देर रात तक आसमान में बादल छाए रहे। मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों को आगे भी बारिश होने की उम्मीद बनी हुई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *