दुनियाभर में खाने-पीने की चीजें 2022 के बाद सबसे महंगी:अगस्त में शक्कर 11.9% और अनाज के दाम 2.2% बढ़े, युद्ध और खराब मौसम से बिगड़े हालात


दुनियाभर में खाने-पीने की चीजों के दाम अगस्त में बढ़कर 2022 के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं। पिछले महीने शक्कर के दाम 11.9% और अनाज के दामों में 2.2% की बढ़ोतरी हुई है। संयुक्त राष्ट्र की संस्था FAO के मुताबिक, यूरोप में भीषण गर्मी-सूखे और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण बाजार में अनाज की सप्लाई घटने का डर है। अगस्त में ग्लोबल फूड प्राइस इंडेक्स बढ़कर 133.3 अंक पर आ गया, जो जुलाई में 130.8 अंक था। हालांकि, यह मार्च 2022 के ऑल-टाइम रिकॉर्ड स्तर से अभी भी 17% कम है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *